निकाय चुनाव में नामांकन के लिए सोमवार सुबह 7 बजे से करीब 32 घंटे का समय बचा है, लेकिन भाजपा में अभी प्रत्याशियों को लेकर असमंजस बरकरार है। वहीं कांग्रेस ने पहली सूची जारी कर दी। दोनों ही प्रमुख पार्टियां बगावत की आशंका को देखते हुए सूची की घोषणा में देरी हो रही थी। हालांकि कांग्रेस व भाजपा दोनों ही पार्टियों के सूत्रों का कहना है कि तीनों जगह के पैनल तैयार कर प्रदेश मुख्यालय भिजवा दिए गए हैं। प्रदेश संगठन की मुहर लगने के बाद सूचियां जारी कर दी जाएंगी।
सोशल मीडिया व फोन पर होते रहे नाम फाइनल भाजपा की ओर से देर रात तक प्रत्याशियों की सूची भले ही जारी नहीं की गई हो, लेकिन कांग्रेस ने देर रात सूची अपनी पहली सूची जारी कर दी। सूची में देरी के चलते दिनभर सोशल मीडिया व मोबाइल पर प्रत्याशियों के नामों की खूब घोषणा होती रही। शहर के कई वार्डों में दोपहर में भाजपा के प्रत्याशी का नाम फाइनल करने की अफवाह फैलती रही। लोग एक-दूसरे को फोन कर इन अफवाहों की सच्चाई जानने में जुटे रहे।
कई नेताओं ने फोन बंद किए सूची की टोह लेने के लिए दावेदार अपने-अपने पार्टी के नेताओं को फोन करते रहे। इससे परेशान होकर कई नेताओं ने अपने मोबाइल ही बंद कर लिए। वहीं कुछ नेताओं के मोबाइल चालू तो थे, लेकिन रिसीव नहीं हो रहे थे।
वार्ड—- प्रत्याशी
4 —ज्योति जाटव
8 —राजकुमार सैनी
9 —विक्रम यादव
10—- दौलत चांवरिया
11— दिलीप जाटव
12 —नारायण साइवाल
13— गर्वित शर्मा
15 —धर्मेन्द्र कुमार
16 —विष्णु गोपालिया
18 —-नरेन्द्र मिश्रा
20—– बीना गुप्ता
23 —किषनी देवी सैनी
24 —-अनिता उपरवाल
26 —सुगन कोली
30 —–नरेन्द्र मीणा
35—– अशुंल सैनी महेन्द्र सैनी
43—– मिथलेश शर्मा
44 —–राजेश सैनी
46 —-शशि लता
47 —कुसुमलता गोपालिया
48 —–आनंद कुमार सैनी
50 —-सुनीता खंडेलवाल
55 —-कृष्णकुमार यादव
58 —-देवेन्द्र कौर
62——- प्रेम दीपिका सैनी