bell-icon-header
अलवर

अलवर: 4 फीट लंबा आरिया… चर्चा का विषय बना

सकट कस्बे के चौकीदारों की ढाणी (राजगढ़) में इन दिनों चार फीट लंबा आरिया चर्चा का विषय बना हुआ है।

अलवरSep 18, 2024 / 01:21 pm

Rajendra Banjara

किसान प्रेमप्रकाश मीणा, आरिया दिखाते हुए

लगातार जैविक खाद को बढ़ावा देने की बाद की जाती है। वहीं दूसरी ओर जैविक खाद की बजाय किसान रासायनिक खाद पर ज्यादा भरोसा करते हैं और इसका ही उपयोग करते हैं। लेकिन जब आप जैविक खाद का चमत्कार देखेंगे तो कहेंगे कि पौधों और फसलों के लिए जैविक खाद ही सबसे ज्यादा कारगर है।

हम बात कर रहे हैं अलवर जिले के सकट कस्बे के चौकीदारों की ढाणी (राजगढ़) में इन दिनों चार फीट लंबा आरिया चर्चा का विषय बना हुआ है। किसान प्रेमप्रकाश मीणा ने बताया कि उसके खेत में आरिया की बेल में चार फीट लंबा आरिया पककर तैयार हो गया। यह कारनामा किसी रासायनिक खाद के कारण नहीं बल्कि जैविक खाद के कारण संभव हो सका है।
fsdfsdfsd

किसान प्रेमप्रकाश मीणा ने बताया कि उनका खेत में घर है और खेत के एक कोने में पशुओं का गोबर आदि (रेवड़ा) डाला जाता है। आरिया की बेल इसी खाद में उगी थी। जिसे पर्याप्त मात्रा में जैविक खाद मिला। बेल बढ़ने लगी तो उसे छप्पर के ऊपर बढ़ने के लिए छोड़ दिया। धीरे-धीरे बेल बढ़ने लगी और इसमें आरिया आने लगे। बेल में सबसे बड़े आरिये की लम्बाई चार फीट तक बढ़ गई। 

Hindi News / Alwar / अलवर: 4 फीट लंबा आरिया… चर्चा का विषय बना

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.