अलवर

राजस्थान के इस जिले की 1.50 लाख महिलाओं के लिए खुशखबरी, पढ़ें पूरी खबर

अलवर जिले की 1.50 लाख महिलाओं को काम करने के लिए दफ्तर मिलेगा। जिला परिषद हर ग्राम पंचायत स्तर पर वर्कप्लेस बनाने की तैयारी कर रही है।

अलवरOct 03, 2024 / 03:11 pm

Kamlesh Sharma

सुशील कुमार/अलवर। जिले की 1.50 लाख महिलाओं को काम करने के लिए दफ्तर मिलेगा। जिला परिषद हर ग्राम पंचायत स्तर पर वर्कप्लेस बनाने की तैयारी कर रही है। इसका उद्देश्य है कि महिला स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं एक जगह बैठकर काम करेंगी तो उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार होगा।
जिलेभर में 13 हजार महिला स्वयं सहायता समूह हैं। इन महिलाओं की ओर से कपड़े सिलाई से लेकर ब्रेड बनाने व जूट का सामान तैयार किया जा रहा है। अचार, पापड़, मुरब्बा बनाने के अलावा हैंडीक्राफ्ट, टैराकोटा आइटम बना रही हैं। इन उत्पादों को जिले में ही नहीं कई अन्य शहरों में भी भेजा जा रहा है। इससे होने वाली आय से महिलाएं अपने परिवारों को चला रही हैं। घर में काम का पूरा माहौल न मिल पाने के कारण उनका कार्य भी प्रभावित होता है। इसी को देखते हुए अब उन्हें वर्क पैलेस मुहैया कराने की तैयारी है। पंचायत में नया भवन बनाने की तैयारी चल रही है। अलवर में महात्मा गांधी की जयंती पर बुधवार को स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से प्रदर्शनी लगाई गई।

एक समूह में 10 से15 महिलाएं

एक महिला स्वयं सहायता समूह से 10 से 15 महिलाएं जुड़ी हुई हैं। लगातार समूह दूसरी महिलाओं को जोड़ने का कार्य कर रही हैं। महिलाओं की संख्या बढ़ने के कारण उनके कार्य स्थल की भी तलाश जरूरी है। उसी के तहत जिला परिषद इस पर काम करने की तैयारी कर रही है।

ताकि एक जगह बैठकर काम कर सकें

महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए वर्क पैलेस बनाने की तैयार है ताकि एक जगह बैठक महिलाएं कार्य कर सकें। हर ग्राम पंचायत में पंचायत भवन का विकल्प देखा जा रहा है। लाखों महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। इस पर जल्द ही काम पूरा करेंगे।
बलबीर सिंह छिल्लर, जिला प्रमुख

Hindi News / Alwar / राजस्थान के इस जिले की 1.50 लाख महिलाओं के लिए खुशखबरी, पढ़ें पूरी खबर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.