scriptप्रयागराज रेल मंडल की बड़ी कार्रवाई, यात्रियों से वसूला 82 करोड़ रुपए जुर्माना | Big action by Prayagraj Railway Board, Rs 82 crore fine recovered from | Patrika News
प्रयागराज

प्रयागराज रेल मंडल की बड़ी कार्रवाई, यात्रियों से वसूला 82 करोड़ रुपए जुर्माना

उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल ने बिना टिकट यात्रा करने वालों और विभिन्न मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 लाख से अधिक यात्रियों को पकड़कर 84 करोड़ रुपए जुर्माना वसूला हैं। आईए विस्तार से जानते हैं…

प्रयागराजApr 04, 2024 / 04:48 pm

Pravin Kumar

raliway_tikat_.jpg
Indian Railways Latest News: उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल ने अलग–अलग मामलों में 12 लाख से अधिक यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 82 करोड़ रूपए जुर्माना वसूला है। इनमें बिना टिकट यात्री, अधिक लगेज ले जाने वाले यात्री, अनियमित टिकट से यात्रा करने वाले (स्लीपर के टिकट में एसी से यात्रा) यात्रियों से जुर्माना वसूला गया है।
यह आंकड़ा पिछले एक वित्तीय वर्ष 2023–24 का है।

प्रयागराज मंडल में बिना टिकट यात्रा करने वालों के साथ–साथ अनबुक लगेज ले जाने वालो एवम अनियमित टिकट से यात्रा करने वालो और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ

6,04,480 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा गया। जिनसे 50,79,80,772 रुपये जुर्माने स्वरूप वसूल किए गए।

अनियमित टिकट से यात्रा करने वालों के खिलाफ
6,05,058 यात्रियों को अनियमित टिकट पर यात्रा करते हुए पकड़ा गया। जिनसे 31,53,47,711 रुपये जुर्माने स्वरूप वसूल किए गए।

बिना बुक किए सामान ले जानें वालों के खिलाफ

7161 यात्रियों के बिना बुक किए गए सामान को पकड़ कर 11,83,085 रुपये वसूल किए गए।
गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ

गंदगी फैलाने वाले 15,963 लोगों को प्रभावित कर 18,33,616 रुपये जुर्माने स्वरूप वसूल किए गए ।

Hindi News/ Prayagraj / प्रयागराज रेल मंडल की बड़ी कार्रवाई, यात्रियों से वसूला 82 करोड़ रुपए जुर्माना

ट्रेंडिंग वीडियो