scriptMP Election 2023 – बीजेपी प्रत्याशी चौहान की नामांकन रैली में महिलाओं की भीड़ | Patrika News
अलीराजपुर

MP Election 2023 – बीजेपी प्रत्याशी चौहान की नामांकन रैली में महिलाओं की भीड़

भारतीय जनता पार्टी के आलीराजपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी नागरसिंह चौहान ने शुक्रवार को अपना नामांकन शुभ मुहूर्त में कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जमा किया।

अलीराजपुरOct 28, 2023 / 01:10 pm

deepak deewan

bjp_nagar.png

आलीराजपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी नागरसिंह चौहान

आलीराजपुर. भारतीय जनता पार्टी के आलीराजपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी नागरसिंह चौहान ने शुक्रवार को अपना नामांकन शुभ मुहूर्त में कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जमा किया। नामांकन जमा करने के लिए भाजपा द्वारा नामांकन रैली का आयोजन किया गया था। रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता का हुजूम आया। बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता देखी गई ।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अनीता चौहान, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष भावना नागर, पूर्व जपं अध्यक्ष साेंडवा सुरमा गणपतसिंह कनेश, जिला पंचायत सदस्य हजरी बाई खरत, पूर्व सरपंच बंगी बाई रावत सहित महिलाओं का समूह पीछे-पीछे चल रहा था। इसमें जिला पंचायत अध्यक्ष अनीता चौहान अपने पति भाजपा प्रत्याशी नागरसिंह चौहान के लिए लोगों का अभिवादन करते हुए चल रही थी।

भाजपा प्रत्याशी नागरसिंह चौहान द्वारा नामांकन फॉर्म जमा करने के लिए पूर्व नगर में स्थित मंदिरों में पूजन अर्चन कर आशीर्वाद लिया। नामांकन रैली में सांसद गुमानसिंह डामोर, भाजपा जिलाध्यक्ष मकू परवाल, जोबट भाजपा प्रत्याशी विशाल रावत आदि मौजूद थे।

इधर जोबट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी सेना महेश पटेल ने भी शुक्रवार को एक रैली निकालकर अपना नामांकन पत्र रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष जमा किया। रैली में क्षेत्र से कांग्रेसी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम के दौरान खट्टाली क्षेत्र से भाजपा के जपं सदस्य और सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

स्थानीय कृषि उपज मंडी मे कांग्रेस द्वारा नामांकन को लेकर एक सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी सेना पटेल ने प्रदेश सरकार को जमकर घेरा।

यह भी पढ़ें – MP Election 2023 – दिग्विजय के भाई के पास 200 करोड़, जानिए बेटे जयवर्धन के पास कितनी संपत्ति

https://youtu.be/XWhs37H-C-c

Hindi News/ Alirajpur / MP Election 2023 – बीजेपी प्रत्याशी चौहान की नामांकन रैली में महिलाओं की भीड़

ट्रेंडिंग वीडियो