घायलों को पुलिस ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला
पुलिस ने हादसे के बाद मलबे में फंसे घायलों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। उन्होंने घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया। इस बीच डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल एक महिला को जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। क्षेत्राधिकारी वरुण कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह एक मकान की छत अचानक गिर गई थी। घटना के समय सो रहे सभी लोग मलबे में दब गए। बाद में सभी लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। यह भी पढ़ें