bell-icon-header
अलीगढ़

Vinesh Phogat: ओलंपिक खिलाड़ी विनेश फौगाट पर अमर्यादित टिप्पणी से मचा बवाल, अलीगढ़ के युवक पर मुकदमा दर्ज

Vinesh Phogat: वजन बढ़ने के चलते पेरिस ओलंपिक 2024 से बाहर हुईं कुश्ती खिलाड़ी विनेश फौगाट पर एक फेसबुक यूजर ने अमर्यादित टिप्पणी कर दी। इससे अलीगढ़ में जाट वंशावली के कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया। भारी विरोध के बीच पुलिस ने फेसबुक यूजर के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

अलीगढ़Aug 09, 2024 / 02:35 pm

Vishnu Bajpai

Vinesh Phogat: ओलंपिक खिलाड़ी विनेश फौगाट पर अमर्यादित टिप्पणी से मचा बवाल, अलीगढ़ के युवक पर मुकदमा दर्ज

Vinesh Phogat: पेरिस ओलंपिक में भारतीय रेसलर विनेश फोगाट को बड़ा झटका लगा है। विनेश फोगाट फाइनल में पहुंची थीं, लेकिन मेडल जीतने में नाकाम रहीं। दरअसल, उन्होंने 50 किलोग्राम कैटेगरी में हिस्सा लिया था, लेकिन उनका 100 ग्राम वजन ज्यादा था। इसके चलते उन्हें फाइनल से डिस्क्वालिफाई कर दिया गया। इस फैसले से हैरान विनेश फोगाट ने रेसलिंग से रिटायरमेंट लेने का एलान कर दिया। विनेश फोगाट के रिटायरमेंट वाले फैसले से जहां हर कोई हैरान है। वहीं यूपी के अलीगढ़ निवासी एक फेसबुक यूजर ने विनेश के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी कर बवाल मचा दिया।

विनेश फौगाट (Vinesh Phogat) के खिलाफ फेसबुक पर की अमर्यादित टिप्पणी

यूपी के अलीगढ़ जिले के थाना क्वार्सी पर पेरिस ओलंपिक से बाहर होने पर विनेश फौगाट के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी के खिलाफ जाट वंशावली के पदाधिकारियों ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए आरोपी पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने लोगों का गुस्सा और भारी प्रदर्शन देखते हुए आरोपी फेसबुक यूजर के विरोध सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
यह भी पढ़ें

मुरादाबाद में विनेश फोगाट के समर्थन में कांग्रेसियों का प्रदर्शन, नेता बोले- साजिश की शिकार हुईं विनेश

जाट वंशावली के जिला अध्यक्ष चौधरी धर्मवीर सिंह ने बताया कि देश की शान ओलंपिक खिलाड़ी विनेश फोगाट के खिलाफ फेसबुक पर विशाल वार्ष्णेय नाम के व्यक्ति ने आपत्तिजनक और अमर्यादित टिप्पणी की है। इसके चलते जाट वंशावली के पदाधिकारियों में आक्रोश है। शुक्रवार को सैकड़ो कार्यकर्ता हाथों में बैनर पोस्टर लेकर क्वार्सी थाने पहुंचे।

अलीगढ़ पुलिस ने आरोपी पर गंभीर धाराओं में दर्ज किया मुकदमा

उन्होंने बताया कि क्वार्सी थाने जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन करते हुए आरोपी फेसबुक यूजर विशाल वार्ष्णेय के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की। जाट वंशावली के जिला अध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने फेसबुक पर की गई अमर्यादित टिप्पणी से देश की शान और ओलंपिक खिलाड़ी विनेश फौगाट के साथ ही तिरंगे का अपमान है। जाट समाज के लोगों की मांग पर अलीगढ़ के थाना क्वार्सी में आरोपी फेसबुक यूजर विशाल वार्ष्णेय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं क्वार्सी थाने के इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी विशाल वार्ष्णेय के खिलाफ बीएनएस 2023 की धारा 296 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Hindi News / Aligarh / Vinesh Phogat: ओलंपिक खिलाड़ी विनेश फौगाट पर अमर्यादित टिप्पणी से मचा बवाल, अलीगढ़ के युवक पर मुकदमा दर्ज

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.