
सोनम किन्नर बोली-लोगों का भाजपा में भरोसा, उत्तर प्रदेश में बनेगी सरकार
अजमेर. उत्तर प्रदेश में राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त किन्नर आयोग की अध्यक्ष सोनम किन्नर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में फिर से बहुमत के साथ योगी आदित्यनाथ की भाजपा सरकार बनेगी। भाजपा सबका साथ, सबका विकास के एजेंडा को लेकर काम करती है। अब उत्तर प्रदेश के करीब 21 से अधिक जिलों में रथयात्रा के माध्यम से जनसंपर्क किया है। लोगों में भाजपा के प्रति विश्वास है।
अजमेर में शनिवार को ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में जियारत के बाद राज्यमंत्री सोनम किन्नर ने पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा छोड़कर जो विधायक गए हैं उन्होंने अपना जनाधार खो दिया। जिन कार्यकर्ताओं ने उन्हें जिताया उनके काम भी पूरे नहीं कराए।
डूबती नाव की सवारी
कार्यकर्ताओं का विश्वास खो बैठे विधायक अब अपने बेटे, रिश्तेदारों के लिए टिकट मांग रहे थे। दबाव की राजनीति कर रहे थे। लेकिन भाजपा राष्ट्रीय पार्टी है, ऐसे विधायक अब डूबती नाव में सवार हुए हैं। वर्ष 2022 में भाजपा की फिर से सरकार बनेगी।
योगी ने निभाया वादा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जो वादा किया वह पूरा किया और उत्तर प्रदेश में किन्नर आयोग का गठन कर अध्यक्ष को राज्यमंत्री का दर्जा दिया। उत्तर प्रदेश में 5 लाख किन्नर हैं। किन्नर बोर्ड की पहली बैठक हुई है। इसमें स्वास्थ्य, शिक्षा व आवास पर काम कर रहे हैं।
किन्नर समाज को मिला सम्मान
सोनम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहली बार राष्ट्रपति के हाथों एक किन्नर को पद्मभूषण से नवाजा। भाजपा ने किन्नर समाज को सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल आचार संहिता की पालना करते हुए काम करें, चुनाव लड़े।
निर्वाचन विभाग करे कार्रवाई
हाल ही में विपक्षी पार्टियों ने धन के बूते लोगों को इक_ा किया। धनबल का उपयोग कर इस तरह की गतिविधियां करने वाले एवं आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ निर्वाचन विभाग को कार्रवाई की जानी चाहिए।
उन्होंने कहा अजमेर में ख्वाजा गरीब नवाज के दर पर एवं पुष्कर में ब्रह्माजी से उत्तर प्रदेश में योगी सरकार फिर बने, इसकी दुआ एवं प्रार्थना की है।
सोनम किन्नर ने चढ़ाई दरगाह में चादर
अजमेर. उत्तर प्रदेश में राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त सोनम किन्नर ने शनिवार को ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में हाजिरी दी। उन्होंने ख्वाजा साहब की मजार शरीफ पर मखमली चादर और फूल पेश कर यूपी में फिर से भाजपा सरकार बनने की दुआ की। उन्हें खादिम सैयद आमाद चिश्ती ने जियारत कराई।
Published on:
16 Jan 2022 03:04 pm
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
