अजमेर

00संत कंवरराम पर बनी डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन 24 को

– ईश विजय शाहणी मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट की पहल – 84वें वर्सी उत्सव पर होगी रिलीज, नि:शुल्क प्रदर्शन अजमेर. ईश विजय शाहणी मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट अमर शहीद संत कवंरराम डाक्यूमेंट्री का पहली बार गुरुवार को सुबह 11 बजे संत कंवरराम स्कूल में प्रदर्शन किया जाएगा। फिल्म के प्रचार-प्रसार को हिंदी व सिंधी में ट्रेलर भी […]

अजमेरOct 22, 2024 / 11:08 pm

Dilip

sant kanwar ram

– ईश विजय शाहणी मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट की पहल
– 84वें वर्सी उत्सव पर होगी रिलीज, नि:शुल्क प्रदर्शन

अजमेर. ईश विजय शाहणी मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट अमर शहीद संत कवंरराम डाक्यूमेंट्री का पहली बार गुरुवार को सुबह 11 बजे संत कंवरराम स्कूल में प्रदर्शन किया जाएगा। फिल्म के प्रचार-प्रसार को हिंदी व सिंधी में ट्रेलर भी तैयार किया गया। मंगलवार को कोटड़ा में आयोजित पत्रकार वार्ता में फिल्म निर्माण की जानकारी व ट्रेलर का प्रदर्शन किया गया।पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए ट्रस्ट के पदाधिकारी विजय शाहणी ने बताया कि फिल्म बनाने का उद्देश्य सभी वर्गों को संत कंवरराम के जीवन दर्शन की जानकारी देना है।
24 को होगा प्रदर्शनसंत कंवरराम के 84वें वर्सी उत्सव पर 24 अक्टूबर को प्रात: 9 बजे से आशा गंज स्थित संत कंवरराम उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में संत महात्माओं की मौजूदगी में एलईडी स्क्रीन व ईको साउण्ड के साथ फिल्म का प्रदर्शन होगा। फिल्म नि:शुल्क पास के जरिए 11, 1 व 3 बजे के शो में दिखाई जाएगी।
फिल्म निर्माता विजय शाहणी व निर्देशक अजय प्रताप सिंह हैं। फिल्म मसूदा देवमाली व अजमेर में शूट की गई है। संवाददाता सम्मेलन में विजय शाहणी, नरेश शाहणी, कमल शाहणी, कंवल प्रकाश किशनानी, महेन्द्र तीर्थानी ने फिल्म संबंधी जानकारी दी।

Hindi News / Ajmer / 00संत कंवरराम पर बनी डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन 24 को

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.