14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

माता-पिता की सहमति से हो विवाह, बनाया जाए कानून- गौतम

निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन में 11 जोड़े बने हमसफर  

2 min read
Google source verification
माता-पिता की सहमति से हो विवाह, बनाया जाए कानून- गौतम

माता-पिता की सहमति से हो विवाह, बनाया जाए कानून- गौतम

सावर। भारत विकास परिषद शाखा सावर की ओर से सर्व हिन्दू समाज का निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें 11 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक शत्रुघ्न गौतम ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार सामूहिक विवाह सम्मेलन के आयोजन करवाने के लिए सहायता भी मुहैया कराती है। पुत्र-पुत्री का विवाह तो माता-पिता की आपसी सहमति से होना चाहिए। इस मामले में कानून बनाने लिए प्रदेश सरकार को विधानसभा में अवगत कराया जाएगा। भारत विकास परिषद शाखा सावर के अध्यक्ष हेमेन्द्र सिंह शक्तावत एवं परिषद के पदाधिकारी अविनाश कोठारी ने उनका स्वागत किया। परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्याम शर्मा ने परिषद की ओर से कराए जाने वाले समाजसेवा व जनहित कार्यों के बारे में अवगत कराया। कार्यक्रम में परिषद के संरक्षक भूपेंद्र सिंह शक्तावत, मार्बल उद्यमी विजय कुमार सैनी, नरपत सिंह राठौड़, नगरपालिका सावर के अध्यक्ष विश्वजीत सिंह शक्तावत, अमित सहित अनेक अतिथियों ने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम स्थल से रविवार सुबह 9 बजे सभी दूल्हों व दुल्हन की सामूहिक बिंदोरी शुरू हुई। जो सावर के मुख्य मार्गो से होती हुई श्री खाटू श्याम मन्दिर पहुंची। वहां पर बरातियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम स्थल पर मंत्रोच्चारण के साथ सभी दूल्हों ने सामूहिक रूप से कतारबद्ध हो एक साथ तोरण मारने व वरमाला पहनाने की रस्म निभाई। दूल्हा-दुल्हनों को गठजोड़ में आबद्ध कर अग्नि के समक्ष सात फेरे दिलाए तथा विवाह की सभी रस्मों को पूरा किया। विधायक गौतम ने अपनी ओर से कुल 11 जोड़ों को सिलाई मशीन भेंट की। फेरों के बाद कन्यादान का कार्यक्रम हुआ। जिसमें समिति की ओर से जोड़ो को पलंग, बर्तन, गहने सहित अनेक सामान दिए गए। कार्यक्रम में पूर्व सावर सरपंच पुष्पेंद्र सिंह शक्तावत, पूर्व जिला परिषद सदस्य आशा कंवर राठौड़, परिषद के सचिव सतेंद्र राव, विनोद गुर्जर, अशोक कुमावत, चंद्रप्रकाश वैष्णव, सरपंच सूरजकरण मीणा आदि मौजूद थे।