अजमेर

RPSC Recruitment 2023: नौकरी के लिए अक्टूबर से शुरू होंगी कई अहम परीक्षाएं, जानिए क्या है डेट

RPSC Recruitment 2023: सरकारी नौकरी के लिए युवाओं-बेरोजगारों की मशक्कत करनी पड़ रही है। इसका अंदाजा राजस्थान लोक सेवा आयोग के भर्ती आवेदनों से लगाया जा सकता है।

अजमेरAug 21, 2023 / 12:09 pm

Nupur Sharma

RPSC: Assistant Engineer online form start from 23th August

अजमेर/पत्रिका न्यूज नेटवर्क। RPSC Recruitment 2023: सरकारी नौकरी के लिए युवाओं-बेरोजगारों की मशक्कत करनी पड़ रही है। इसका अंदाजा राजस्थान लोक सेवा आयोग के भर्ती आवेदनों से लगाया जा सकता है। आरएएस, कॉलेज शिक्षक सहित अन्य भर्तियों के आवेदन करने वाले बेरोजगारों का आंकड़ा 10 लाख से ज्यादा पहुंच गया है। यह आवेदन 2 हजार से अधिक पदों की भर्तियों के लिए हैं।

यह भी पढ़ें

अब रामगढ़ अभ्यारण में पर्यटक निहार सकेंगे शेर और चीते

सरकार से आरपीएससी को आरएएस के 905, कॉलेज शिक्षा विभाग में सहायक आचार्यों के 1913, सहायक अभियंता यांत्रिक के 12, खोज एवं उत्खनन अधिकारी तथा संग्रहालयाध्यक्ष के 10, कनिष्ठ विधि अधिकारी के 36 पदों पर भर्ती निकाली गई है।

वरिष्ठ अध्यापक भर्ती में पेपर लीक: आयोग को लगातार भर्तियां मिल रही हैं। इनमें से वरिष्ठ अध्यापक भर्ती-2022 के पेपर लीक कांड के चलते सामान्य ज्ञान के दो पेपर निरस्त करने पड़े थे। यह परीक्षा बीती 30 जुलाई को हुई थी। इसमें करीब 4 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए।

यह बड़ी भर्तियां प्रक्रियाधीन: आरएएस 2021 : 988 पद और वरिष्ठ अध्यापक भर्ती : 9760 पद की भर्ती है।

परीक्षा अभ्यर्थी दिनांक:
आरएएस प्री : 6 लाख 90 हजार : 1 अक्टूबर
सहायक आचार्य : 2 लाख : तिथि तय होनी हैं
कनिष्ठ विधि अधिकारी : 28-29 अक्टूबर

यह भी पढ़ें

मेघ बरसे तो खिल उठे किसानों के चेहरे, मौसम विभाग का 22 जिलों के लिए नया अपडेट

आरएएस-पुलिस भर्ती में आकर्षण: आरएएस-अधीनस्थ सेवा सहित पुलिस में भर्ती के प्रति अभ्यर्थियों का आकर्षण लगातार बढ़ रहा है। आरएएस एवं अधीनस्थ सेवाएं-2023 में 6.90 लाख आवेदन मिले हैं। इसी तरह पुलिस उप निरीक्षक-प्लाटून कमांडर भर्ती-2020 में 9 लाख आवेदन आए थे।

टॉपिक एक्सपर्ट: केंद्र और राज्य सरकारी नौकरी को लेकर युवाओं में हमेशा से आकर्षण रहा है। यही वजह है कि आवेदनों की संख्या बढ़ रही है। आवेदनों के साथ कलैंडर के अनुसार एजेंसियों को भर्तियां कराई जानी चाहिए।-डॉ. शिवसिंह राठौड़, पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष, आरपीएससी

Hindi News / Ajmer / RPSC Recruitment 2023: नौकरी के लिए अक्टूबर से शुरू होंगी कई अहम परीक्षाएं, जानिए क्या है डेट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.