आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा भर्ती-2024 के आवेदन 19 सितंबर से भरने शुरू हुए। ऑनलाइन आवेदन 18 अक्टूबर को रात्रि 12 बजे तक किए जा सकेंगे। सचिव रामनिवास ने बताया कि राज्य सेवा में 346 और अधीनस्थ सेवा में 387 पद (कुल 733) शामिल किए गए हैं। प्रारंभिक परीक्षा 2 फरवरी 2025 को होगी। आयोग सिलेबस भी जारी कर चुका है।
पेपर सैटिंग का काम शुरू
आयोग 1949 से लेकर 2023 तक कई आरएएस परीक्षाएं करा चुका है। आयोग ने सदैव आरएएस प्रारंभिक परीक्षा एक दिन में कराई है। इसके चलते पेपर सैटिंग का काम शुरू हो गया है। नवंबर-दिसंबर तक कामकाज खत्म कर प्रिंटिंग और अन्य कार्य होंगे।पिछली आरएएस परीक्षाओं में आवेदन
2012: 1 लाख 74 हजार2013: 2 लाख 65 हजार
2016: 4 लाख 15 हजार
2018: 4 लाख 98 हजार
2021: 5 लाख 97 हजार
2023: 6 लाख 97 हजार 51