अजमेर

सार्वजनिक लाइट लगवाई जाएं, गति अवरोधकों का हो निर्माण

कुछ इलाकों में पानी का जमाव होने से परेशानी, क्षेत्रवासियों ने बताई समस्याएं, सुझाव भी दिए
राजस्थान पत्रिका के मेरा वार्ड मेरा मुद्दा कार्यक्रम रविवार को आदर्श नगर िस्थत मुकंद गार्डन के समारोह स्थल पर आयोजित किया गया। क्षेत्रवासियों ने बताया कि आदर्श नगर क्षेत्र की जवाहर कॉलोनी में एक सड़क आजादी के 70 साल बाद बनी।

अजमेरJun 11, 2023 / 11:31 pm

Dilip

सार्वजनिक लाइट लगवाई जाएं, गति अवरोधकों का हो निर्माण

अजमेर. राजस्थान पत्रिका के मेरा वार्ड मेरा मुद्दा कार्यक्रम रविवार को आदर्श नगर िस्थत मुकंद गार्डन के समारोह स्थल पर आयोजित किया गया। क्षेत्रवासियों ने बताया कि आदर्श नगर क्षेत्र की जवाहर कॉलोनी में एक सड़क आजादी के 70 साल बाद बनी। इस सड़क सहित कई इलाकों में स्ट्रीट लाइट की कमी है जिससे क्षेत्र में अंधेरा रहने से वारदात का अंदेशा रहता है। क्षेत्रवासियों ने स्ट्रीट लाइट, स्पीड ब्रेकर, साईनेज बोर्ड आदि लगाने के मुद्दे उठाए। इस दौरान नगर निगम के सफाई निरीक्षक रविन्द्र कुमार, शक्ति केन्द्र संयोजक नौरतमल रैगर, लोकेन्द्र शर्मा, मुकेश रावत, पुष्पेन्द्र रावत, नरेश यादव, लोकेन्द्र सिंह परिहार आदि मौजूद रहे।क्या बोले क्षेत्रवासी
रघुकुल स्कूल वाली रोड पिछले कई साल से टूटी है। यह वार्ड 38 व 40 के मुहाने पर है। इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता है। यहां पोलिंग बूथ है। यहां कई दिव्यांगों को पैदल लाने में परेशानी होती है।
गिरीश बाशानी

परबतपुरा से टाटा पावर तक स्ट्रीट लाइट नहीं होने से क्षेत्र में अंधेरा रहता है। पांच साल से कॉलोनी की नालियां कई जगह से क्षतिग्रस्त हैं। साईनेज बोर्ड भी नहीं लगाए गए हैं।
गोपाल सिंह

शालीमार कॉलोनी के सामने मुख्य मार्ग पर तेजी से वाहन गुजरते हैं। मुख्य मार्ग पर व गलियों में कुछ स्थानों पर गति अवरोधक लगाए जाएं। यहां दुर्घटनाओं में लोगों की जानें जा चुकी हैं।
लोकेन्द्र सिंह

बालुपुरा से आदर्श नगर नाले की सफाई जरूरी है। माधव सर्किल के आस-पास कई नालियां जाम हैं, जिससे बारिश में गंदा पानी बाहर फैलने की संभावना बन गई है।

सुरेश चंद मंगलमाधवद्वार व आदर्श नगर गेट पर बारिश के दौरान जल भराव हो जाता है। इसका समस्या का स्थायी समाधान तलाशना चाहिए।
सुरेश्वर शैली

शालीमार कॉलोनी की गली संख्या पांच व डीएवी स्कूल तक सड़क क्षतिग्रस्त हालत में है। इसे शीघ्र दुुरुस्त किया जाना चाहिए।

मुकेश जोधावतसार्वजनिक पार्क में सफाई नहीं होती जिससे यहां घूमने आने वाले लोगाें को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
बाबूलाल अग्रवाल

—————————————————————–

पहली बार तिरंगा लाइट पोल पर लगाई

पार्षद देवेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि उन्होंने 9 नम्बर पेट्रोल पंप से आदर्श नगर तक डिवाइडर पोल पर पहली बार तिरंगा लाइट वाली लूम लगवाई। निगम ने प्रत्येक वार्ड को 20 साईनेज बोर्ड दिए हैं। यह किसी एक कॉलोनी विशेष में भी पूरी तरह नहीं लग पाएंगे, लेकिन आने वाले समय में अपने स्तर पर सारे साईनेज बोर्ड लगवा दिए जाएंगे। माधवद्वार व मुख्य आदर्शनगर गेट पर पानी का बहाव नहीं हो इसका भी उपाय किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आदर्श नगर वर्ष 1936 में राजस्थान की पहली गृह निर्माण सोसायटी है। पार्क में वरिष्ठ नागरिकों के लिए पृथक से शेड व स्थान बनाया गया है।

Hindi News / Ajmer / सार्वजनिक लाइट लगवाई जाएं, गति अवरोधकों का हो निर्माण

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.