अजमेर

नगर निगम चुनाव: कांग्रेस 8, भाजपा 18 और 7 पर निर्दलीयों का जोर

कई वार्डों में जीती भाजपा, कई में कांग्रेस

अजमेरJan 31, 2021 / 10:05 am

Amit

नगर निगम चुनाव: कांग्रेस 8, भाजपा 18 और 7 पर निर्दलीयों का जोर

नगर निगम चुनाव की मतगणना
अजमेर. नगरीय निकाय आम चुनाव के मतों की गणना रविवार सुबह 9 बजे से शुरू हो गई। अजमेर नगर निगम के लिए मतगणना राजकीय पोलिटेक्निक कॉलेज में होगी। यहां दो पारियों में मतगणना की व्यवस्था की गई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि अजमेर जिले में नगर निकाय चुनाव के तहत जिले की 5 नगरीय निकाय क्षेत्रों नगर निगम अजमेर, नगर परिषद किशनगढ़ तथा नगरपालिका सरवाड़, केकड़ी एवं बिजयनगर के मतों की गणना होगी। मतगणना स्थल पर मोबाइल, बीड़ी, सिगरेट, गुटखा इत्यादि पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
सुबह 9 बजे से शुरू होगी काउंटिंग
नगर निगम अजमेर के मतों की गणना की प्रथम पारी 9 बजे और दूसरी पारी 9.30 बजे आरम्भ हो गई।
अजमेर में यह प्रत्याशी जीते
वार्ड 1 बनवारीलाल शर्मा, 5 से अजय वर्मा भाजपा, 4 से ज्ञान सारस्वत, 3 से सन्ध्या काबरा निर्दलीय जीते
75 से रमेश चेलानी (भाजपा), 73 में प्रियंका सांखला (भाजपा), 15 से नकुल खण्डेलवाल (कांग्रेस) जीते। 72 में गजेंद्र सिंह रलावता कांग्रेस जीते।
वार्ड 41 में भाजपा की नीतू मिश्रा करीब 100 वोटों से आगे।
वार्ड 42 में श्यामसुंदर कांग्रेस के करीब 70 वोटों से आगे चल रहे हैं।
वार्ड 43 में निर्दलीय काजल यादव ने 600 वोटों से बढ़त बनाई।
वार्ड 44 में द्रोपदी की बढ़त बरकरार।
वार्ड 53 में कांग्रेस की कुशाल कोमल जी जीत
वार्ड 52 में बीजेपी की जीती
नगर निगम चुनाव की मतगणना

Hindi News / Ajmer / नगर निगम चुनाव: कांग्रेस 8, भाजपा 18 और 7 पर निर्दलीयों का जोर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.