
beena kak in pushkar
अजमेर. लोकसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। शहर से गांव तक चुनाव महोत्सव में लोग शामिल हो रहे हैं। पूर्व मंत्री बीना काक विभिन्न इलाकों के दौरे पर हैं। वे नसीराबाद में कचौरा खाने के बाद अब पुष्कर पहुंची हैं। यहां उन्होंने पुष्कर के प्रसिद्ध मालपुए का लुत्फ उठाया।
पूर्व मंत्री बीना काक के दामाद अजमेर से कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। काक मतदान का जायजा लेने पूरे संसदीय क्षेत्र के दौरे पर हैं। वे कुछ देर पहले नसीराबाद थीं। यहां उन्होंने प्रसिद्ध कचौरे का स्वाद लिया। अब वे पुष्कर पहुंची हैं। वे पुष्कर में रबड़ी के मालपुए का लुत्फ उठा रही हैं।
एक वोट से हारे थे जोशी
वोट की कीमत विधानसभाध्यक्ष डॉ. सी. पी. जोशी से ज्यादा कोई नहीं समझ सकता है। जोशी 2008 के विधानसभा चुनाव में नाथद्वारा से प्रत्याशी थे। उन्हें भाजपा के तत्कालीन विधायक कल्याण सिंह ने 1 वोट से हराया था। दरअसल जोशी की पत्नी ने दो जगह मतदान किया था। उनका एक वोट खारिज किया गया था।
घूंघट में किया मतदान
निकटवर्ती माकड़वाली गांव में महिलाएं वोट देने निकली। महिलाओं ने घूंघट में मतदान किया। मतदान शुरू हुए दो घंटे से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। फिलहाल 11-12 प्रतिशत मतदान ही हो पाया है।गुर्जर बाहुल्य है गांवमाकड़वाली गुर्जर बाहुल्य गांव है। यहां महिलाएं सुबह घरों से वोट देने निकली। महिलाओं ने घूंघट निकाल रखे थे।
गुलाब देवी-अनुष्का की खुशी
मतदान के दौरान कई रंग देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ 96 साल की गुलाब देवी ने राजकीय जवाहर स्कूल में मतदान किया। वे करीब 70 साल से मतदान कर रही हैं। मतदान करने के बाद उनकी खुशी देखते ही बनी। इसी तरह नव मतदाता अनुष्का ने भी मतदान किया। वे पहली बार मतदान करने पर उत्साहित नजर आई।
Published on:
29 Apr 2019 03:00 pm
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
