अजमेर

पुष्कर सरोवर के डूब क्षेत्र में अवैध निर्माण की बाढ़

हाइलेवल ब्रिज के पास पालिका ने रुकवाया काम
 

अजमेरFeb 28, 2020 / 07:31 pm

baljeet singh

सरोवर के हाई लेवल ब्रिज के पास चल रहे अवैध निर्माण जिसे पालिका प्रशासन ने रुकवा दिया।

अजमेर . सरोवर के हाई लेवल ब्रिज के पास चल रहे अवैध निर्माण को पालिका प्रशासन ने रुकवा दिया। सरोवर के हाई लेवल ब्रिज के पास स्थित निजी खातेदारी की जमीन पर लम्बे समय से पालिका की स्वीकृति लिए बगैर पक्का निर्माण कराया जा रहा था। इसमें ऊंचे टीनशेड से ढंक कर अवैध निर्माण करवाने की जानकारी मिलने पर गुरुवार को पालिका के सहायक अभियंता पारस जैन और अतिक्रमण प्रभारी महेंद्र वर्मा पालिका स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने डूब क्षेत्र में कराए जा रहे अवैध निर्माण का मौका निरीक्षण व सीमा ज्ञान कराया। निर्माण अवैध पाए जाने पर मौके पर मौजूद लोगों को निर्माण कार्य नहीं करने के लिए पाबंद किया गया। इसी तरह मेला क्षेत्र की जमीन पर कराया जा रहा चारदीवारी निर्माण भी रुकवाया गया।
सरोवर में गिर रहा गंदा पानी

पुष्कर सरोवर में पानी की आवक के लिए सर्वे में दर्ज की जा चुकी कृषि योग्य भूमि के सूचीबद्ध खसरा नंबर को डूब क्षेत्र घोषित कर दिया गया है। लेकिन इन क्षेत्रों में प्रशासनिक अनदेखी के चलते होटलों का अवैध निर्माण किया जा रहा है। इससे किसी समय में हरियाली से आच्छादित रहा डूब क्षेत्र अब होटल-गेस्ट हाउस से भरा दिखने लगा है। व्यावसायिक निर्माण होने से इनसे निकलने वाला गंदा पानी भी पुष्कर सरोवर में आने वाली फीडर में ही गिर रहा है।

Hindi News / Ajmer / पुष्कर सरोवर के डूब क्षेत्र में अवैध निर्माण की बाढ़

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.