अजमेर

दशहरा महोत्सव :: कैकयी ने किया दशरथ से संवाद, राम को वनवास

रामलीला में उमड़े श्रद्धालू  अजमेर. नगर निगम की ओर से जवाहर रंगमंच में चल रही मंगलवार को रामलीला का मंचन रामकृष्ण ब्रज लोक कला केन्द्र मंडली के संस्थापक तेजपाल भारद्वाज के नेतृत्व में किया गया। मंगलवार को कैकयी मंथरा संवाद एवं कैकयी संवाद, राम का वन गमन के प्रसंगों का मंचन किया गया।संयोजक पार्षद कृष्ण कुमार […]

अजमेरOct 08, 2024 / 11:36 pm

Dilip

default

रामलीला में उमड़े श्रद्धालू 
अजमेर. नगर निगम की ओर से जवाहर रंगमंच में चल रही मंगलवार को रामलीला का मंचन रामकृष्ण ब्रज लोक कला केन्द्र मंडली के संस्थापक तेजपाल भारद्वाज के नेतृत्व में किया गया। मंगलवार को कैकयी मंथरा संवाद एवं कैकयी संवाद, राम का वन गमन के प्रसंगों का मंचन किया गया।संयोजक पार्षद कृष्ण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार को महापौर ब्रजलता हाडा , उपमहापौर नीरज जैन, भाजपा नेता भंवर सिंह पलाड़ा, पुखराज पहाड़िया नंदाराम चौधरी, रचित कच्छावा आदि ने राम दरबार की पूजा की।
आज के प्रसंगबधुवार को राम लक्ष्मण की निशाद राज से भेंट केवट संवाद, दशरथ मरण, भरत वन में भाई से मुलाकात के दृश्यों का मंचन किया जाएगा।

कार्यक्रम आयोजन में पार्षद गजेंद्र सिंह रलावता, रणजीत सिंह, श्रवण कुमार, सुनील धानका व डिंपल गुर्जर, जयश्री, तरुण जैन,अभिषेक पारख, किशोर, रजनीकांत बीजावत, ललित अग्रवाल,घीसूलाल माथुर आदि ने सहयोग दिया। दर्शकों को दही लस्सी प्रसाद का वितरण किया गया।आजाद पार्क में रही गरबा की धूम
आजाद पार्क में नगर निगम की और से आयोजित गरबा व डांडिया में शहरवासियों ने देर रात तक गरबा खेला।———————————————————————————–

महापौर ने की दुर्गा पूजा, आज कन्या पूजनअजमेर.नगर निगम की ओर से चल रहे दशहरा महोत्सव के तहत मंगलवार को आजाद पार्क में दुर्गा माता की पूजा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर ब्रजलता हाडा, उपमहापौर नीरज जैन, पार्षद गजेन्द्र रलावता, रणजीत सिंह, सुनील धानका, हेमलता बंसल ने पूजा में भाग लिया। निगम की उपायुक्त कीर्ति कुमावत, मेला अधिकारी श्याम जांगिड़, अनिल उदासी, भगवान जेठानी, राहुल सेन आदि ने भी आरती की। कन्या पूजन आज
नगर निगम की ओर से आजाद पार्क में कन्या पूजन कार्यक्रम बुधवार शाम 4 बजे से शुरू होगा। शहर वासी अपनी 11 साल तक की कन्याओं को माता के रूप में पूजन में भाग ले सकेंगे।

Hindi News / Ajmer / दशहरा महोत्सव :: कैकयी ने किया दशरथ से संवाद, राम को वनवास

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.