
पंचतत्व में विलीन हुए स्वतंत्रता सेनानी अग्रवाल
देश के स्वाधीनता आंदोलन में अहम योगदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानी किशशन अग्रवाल का बुधवार को राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार किया गया।
नया बाजार होलीदड़ा गुर्जर गवाड़ी निवासी किशन अग्रवाल (99) कई दिनों से अस्वस्थ थे। बुधावार को उनके पैतृक निवास से ढोल-ढमाकों के साथ अंतिम यात्रा निकाली गई। स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा की। अंतिम यात्रा पुष्कर रोड स्थित मुक्तिधाम पहुंची।
लोगों ने किशन अग्रवाल अमर रहे..., जब तक सूरज चांद रहेगा...जैसे नारे लगाए। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में स्वतंत्रता सेनानी प्रजापति का राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार किया। पुलिस ने हवाई फायर कर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
इससे पहले कलक्टर अंशदीप और एसपी चूनाराम जाट ने अग्रवाल के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किया। उनके शरीर पर तिरंगा ध्वज लगाया।अजमेर में व्यापारिक ऐसोसिएशन के आह्वान पर कुछ बाजारों में दुकानों को बंद भी रखा गया। अग्रवाल क पुत्र-पुत्रियों सहित पौत्र, प्रपौत्र और प्रपौत्रियों ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
मुख्यमंत्री गहलोत ने जताई संवेदना
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तरफ से पूर्व विधायक डॉ. श्रीगोपाल बाहेती ने पुष्पचक्र अर्पित किए। मुख्यमंत्री ने दिवंगत स्वतंत्रा सेनानी अग्रवाल के निधन पर संवेदना जताई। इसी तरह जल संसाधन और जिला प्रभारी मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय की तरफ से अतिरिक्त जिला कलक्टर ने पुष्पचक्र अर्पित किए। डॉ. बाहेती ने परिजनों से मुलाकात की। अजमेर उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी और अन्य अफसर मौजूद रहे।
पढ़ें यह खबर भी: आरएएस-2021 मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित
अजमेर. आरपीएससी ने राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा-2021 का परिणाम मंगलवार शाम को जारी कर दिया। राजस्थान हाईकोर्ट के आदेशानुसार आयोग ने परिणाम जारी किया है। इसमें 2174 अभ्यर्थियों को अस्थाई तौर पर साक्षात्कार के लिए पात्र घोषित किया गया है। आयोग साक्षात्कार कार्यक्रम शीघ्र घोषित करेगा।
Published on:
31 Aug 2022 04:05 pm
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
