bell-icon-header
अजमेर

पूर्व RTDC चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ का BJP पर बड़ा हमला, बोले – हरियाणा में कांग्रेस और जम्मू – कश्मीर में बनेगी INDIA गठबंधन की सरकार

Ajmer News : पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस और जम्मू कश्मीर में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।

अजमेरAug 25, 2024 / 11:05 am

Supriya Rani

अजमेर. पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस और जम्मू कश्मीर में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। देशभर में डबल इंजन की सरकार फेल हो गई है। शनिवार को मीडिया से बातचीत में राठौड़ ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राज्यसभा सदस्य सोनिया गांधी, लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस मजबूत हो रही है।
राज्य में भाजपा सरकार के शासन काल में कानून व्यवस्था चौपट होने से जनता त्रस्त है। पेयजल के मुद्दे पर मंत्री और विधायक, भाजपा नेता आपस में ही उलझ रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और अन्य नेताओं की अगुवाई में सरकार की जन विरोधी नीतियों और नाकामियों के खिलाफ आवाज उठाने के साथ ही विरोध जारी है। सड़कों के हाल खराब हैं। 72 से 96 घंटे के अंतराल में पेयजल सप्लाई हो रही हैं। इस दौरान प्रदेश सचिव, कैलाश झालीवाल, मंडल अध्यक्ष भंवर सिंह राठौड़, हेमंत जोधा और अन्य मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें

जयपुर में हेड कांस्टेबल सुसाइड मामले में नया अपडेट, कांग्रेस, माकपा के बाद अब बसपा ने सरकार से की ये मांग

संबंधित विषय:

Hindi News / Ajmer / पूर्व RTDC चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ का BJP पर बड़ा हमला, बोले – हरियाणा में कांग्रेस और जम्मू – कश्मीर में बनेगी INDIA गठबंधन की सरकार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.