24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

#राजस्थान का रण : पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री ने लगाए भाजपा सरकार पर आरोप कहा,भाजपा सरकार वाहवाही लूटने के लिए कर रही है ये काम

www.patrika.com/ajmer-news

2 min read
Google source verification
exclusive interview of former education minister nasim akhtar

पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री ने लगाए भाजपा सरकार पर आरोप कहा,भाजपा सरकार वाहवाही लूटने के लिए कर रही है ये काम

पुष्कर . पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री नसीम अख्तर का आरोप है कि पुष्कर विधायक एवं संसदीय सचिव सुरेश सिंह रावत ने कांग्रेस राज में शुरू कराए गए विकास कार्यों का फीता काटने और शिलान्यास करके वाहवाही लूटने का प्रयास किया है। जनता को विकास का दिखावा करके भ्रमित किया है। नसीम हालांकि पिछले चुनावों में पुष्कर विधानसभा क्षेत्र में 41 हजार वोटों से हार गई थीं लेकिन इस बार उन्हें फिर से चुनाव लडऩे व जीतने की उम्मीद है। इसकी उन्होंने पुरजोर तैयारी भी कर ली है।

नसीम से हुई बातचीत के प्रमुख अंश-

सवाल : वर्तमान विधायक व संसदीय सचिव सुरेश सिंह रावत के कार्यकाल को लेकर क्या कहेंगी?
नसीम : विधायक रावत ने पुष्कर विधानसभा क्षेत्र खासकर पुष्कर मुख्यालय पर कोई विकास कार्य नही करवाया। मेरी ओर से कराए गए स्वीकृत कार्यों का उद्घाटन कराने, पत्थर लगाकर वाहवाही लूटने का काम किया है। डाक बंगला बनाने, तहसील कार्यालय, उपखंड कार्यालय खोलने, कॉलेज भवन बनाने, रोप-वे शुरू करने का निर्णय मेरे कार्यकाल का रहा है। यह तो पुष्कर सरोवर में गंदे पानी की जावक भी नहीं रोक सके हंै।सवाल : पिछले चुनावों में आप सर्वाधिक 41 हजार वोटों से हार गई थीं। अब किस आधार पर कांगे्रस से टिकट की दावेदारी कर रही हैं?

नसीम : पिछले चुनाव में मोदी लहर में कई दिग्गज नेता हार गए थे। लेकिन अब पुष्कर विधानसभा क्षेत्र में कांगे्रस का लगातार जनाधार बढ़ता जा रहा है। पांच माह बाद ही लोकसभा चुनावों में यह अन्तर घटकर 13 हजार रह गया और हाल ही में लोकसभा उपचुनाव में इसी पुष्कर विधानसभा क्षेत्र से कांगे्रस को साढ़े नौ हजार वोटों से बढ़त मिली है। मेरे कार्यकाल में कराए गए विकास कार्य ही टिकट की दावेदारी के लिए मेरे आधार रहेंगे। चुनाव हारने के बाद से लेकर अब तक मैं लगातार लोगों के सुख-दुख में शामिल होती रही हूं तथा वोटरो से सीधा सम्पर्क है। प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का भी मुझ पर आशीर्वाद है।

सवाल : सरकार की गौरव यात्रा के बारे में आप क्या कहेंगी?

नसीम: किस बात की गौरव यात्रा निकाल रहे हैं? सभी राज्य कर्मचारी हड़ताल पर जा रहे हंै। सत्रह स्कूलें प्रदेश में बंद कर दी। रोडवेज बसें बंद है। पीने का पानी नहीं मिल रहा, किसानों को बिजली नहीं दे रहे हैं सडक़ें टूटी पड़ी हैं। स्कूलों में शिक्षक नहीं है।
सवाल : कांग्र्रेस अगर सत्ता में आई तो मुख्यमंत्री के रूप में सचिन पायलट व अशोक गहलोत में से किसे देखना चाहेंगी?

नसीम : इस बात का निर्णय आलाकमान करता है। पार्टी के निर्देशानुसार तय मुख्यमंत्री को ही मेरा पूरा समर्थन रहेगा। हमारी पार्टी में आलाकमान के निर्णय को ही सर्वोपरि मााना जाता है।
सवाल : पुष्कर विधानसभा सीट से आपको टिकट मिलता है तो जीत के समीकरण क्या होंगे?

नसीम : 36 कौमों का साथ मिलेगा। चुनाव हारने के बाद से लेकर आज तक पानी बिजली सभी मुद्दों पर जनता के साथ खड़ी रही हूं। जनता के दुख-दर्द में सक्रिय भागीदार रही हूं। मेरे कार्यकाल में विधानसभा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्य ही मेरी जीत के मुख्य आधार रहेंगे।

सवाल : टिकट मिला और चुनाव जीत गए तो विधानसभा क्षेत्र की पहली प्राथमिकता क्या रहेेगी?
नसीम : पहली प्राथमिकता पुष्कर सरोवर में गंदे व बरसाती पानी की जावक रोककर लाखों श्रद्धालुओं के केन्द्र पुष्कर सरोवर के जल को स्वच्छ रखने की रहेगी। इसके अलावा चौबीस घंटे बिजली, पेयजल की समस्या को जड़ से खत्म करने की रहेगी।