17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नकली कांग्रेसी कहने पर भडक़े नवलगढ़ विधायक,प्रदेश कांग्रेस महासचिव से तकरार,दोनों में गाली-गलौच और तू-तू मैं-मैं

वन मंत्री सुखराम विश्नोई के सामने हुआ विवाद, उदयपुरवाटी के पूर्व प्रधान सैनी का मंत्री से परिचय कराने पर नवलगढ़ विधायक ने कसा तंज, कांग्रेस नेता विजेन्द्र सिंह इन्द्रपुरा व विधायक शर्मा में हुई तकरार

2 min read
Google source verification
नकली कांग्रेसी कहने पर भडक़े नवलगढ़ विधायक,प्रदेश कांग्रेस महासचिव से तकरार,दोनों में गाली-गलौच और तू-तू मैं-मैं

नकली कांग्रेसी कहने पर भडक़े नवलगढ़ विधायक,प्रदेश कांग्रेस महासचिव से तकरार,दोनों में गाली-गलौच और तू-तू मैं-मैं

झुंझुनूं/उदयपुरवाटी. वन मंत्री सुखराम विश्नोई के अस्पताल निरीक्षण के दौरान बुधवार को कांगे्रस विधायक राजेन्द्र सिंह गुढ़ा और कांग्रेस प्रदेश महासचिव विजेन्द्र सिंह इन्द्रपुरा में तकरार हो गई। मामला तू-तू मैं-मैं से शुरू हुआ जो अपशब्दों तक जा पहुंचा। इस दौरान गुढ़ा को नकली कांग्रेसी कहा तो वह भडक़ गए। आवेश में आकर गुढ़ा ने इन्द्रपुरा के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए। अपने को अपमानित महसूस कर इन्द्रपुरा ने टोल नाके के पास आयोजित किसान संवाद कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया।

यह तो पूर्व प्रधान हैं...

अस्पताल का निरीक्षण करते समय विजेन्द्र सिंह इन्द्रपुरा ने उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे भगवानाराम सैनी का वन मंत्री से परिचय कराया। इसी दौरान विधायक राजेन्द्र सिंह गुढ़ा ने इन्द्रपुरा पर तंज कसते हुए कहा कि यह तो पूर्व प्रधान हैं, आपकी क्षेत्र में क्या पहचान है? यह भी तो बताओ? इसी बात को लेकर विधायक गुढ़ा और इन्द्रपुरा के बीच बहस हो गई। उसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को गोली गलौच तक कर डाली। तभी वन मंत्री ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। बाद में वन मंत्री विश्नोई विधायक गुढा के साथ किसान संवाद कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए।

पूंजीपति होंगे मजबूत,किसान बर्बाद : विश्नोई

उदयपुरवाटी. नांगल टोल नाके के पास स्थित अग्रवाल मेरिज गार्डन में बुधवार को आयोजित किसान संवाद कार्यक्रम में वन मंत्री सुखराम विश्नोई ने कहा कि कानून के माध्यम से देश के बड़े बड़े उद्योगपति किसानों की जमीन पर कब्जा कर लेंगे।

बड़े व्यापारी किसानों से अनाज खरीदेंगे। फिर खरीदा अनाज वे दोगुने दाम में बेचेंगे। विधायक राजेन्द्र सिंह गुढ़ा ने कहा कि केन्द्र सरकार की ओर से जो तीन कानून लाए गए हैं। उसके खिलाफ देश किसान एक महीने से दिल्ली की सडक़ों बैठे हुए हैं, लेकिन मोदी सरकार जबरन इन कानूनों लागू करने पर तुली हुई है। किसान संवाद कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन रूड़मल सैनी, मोतीलाल सैनी, आसकरण गुर्जर कोट, बीएल सैनी, रामकरण सैनी सहित कई लोग मौजूद रहे।

मंत्री ने किया निरीक्षण

वन मंत्री सुखराम विश्नोई का इन्द्रपुरा रिसोर्ट में कांग्रेस प्रदेश महासचिव विजेन्द्र इन्द्रपुरा की आगवानी में जयदेव सैनी, सुरेश चिराना, नरपतसिंह, विकास भटनागर की ओर से स्वागत किया गया। जिसके बाद वन मंत्री भैरूघाट के पास स्थित वन विभाग की ओर से बनाए गए शहरी सौन्दर्यीकरण क्षेत्र का निरीक्षण किया।

उन्होंने डीएफओ राजेन्द्र कुमार हुड्डा, रेंजर रणवीर सिंह को क्षेत्र को विकसित करने के लिए पहाड़ी पर जन सहयोग से आकर्षक हट स्थल बनाने, पहाड़ी क्षेत्र में विकसित होने वाले पेड़ ही लगाने और रास्ते को दुरस्त करवाने सहित आवश्यक निर्देश दिए। सौन्दर्यीकरण क्षेत्र में पहला हट स्थल विजेन्द्र सिंह इन्द्रपुरा की ओर से बनाया जाएगा।