scriptछात्रसंघ चुनाव मतगणना के दौरान जीसीए चौराहे पर चले ईंट-पत्थर, पुलिस ने भांजी लाठियां | ajmer student election result 2022 | Patrika News
अजमेर

छात्रसंघ चुनाव मतगणना के दौरान जीसीए चौराहे पर चले ईंट-पत्थर, पुलिस ने भांजी लाठियां

छात्रसंघ चुनाव मतगणना के दौरान शनिवार को एसपीसी-जीसीए चौराहे पर छात्रगुट आमने-सामने हो गए। इस बीच ईंट-पत्थर चलने से एक छात्र चोटिल हो गया।

अजमेरAug 27, 2022 / 08:48 pm

Kamlesh Sharma

ajmer student election result 2022

छात्रसंघ चुनाव मतगणना के दौरान शनिवार को एसपीसी-जीसीए चौराहे पर छात्रगुट आमने-सामने हो गए। इस बीच ईंट-पत्थर चलने से एक छात्र चोटिल हो गया।

अजमेर। छात्रसंघ चुनाव मतगणना के दौरान शनिवार को एसपीसी-जीसीए चौराहे पर छात्रगुट आमने-सामने हो गए। इस बीच ईंट-पत्थर चलने से एक छात्र चोटिल हो गया। माहौल बिगड़ता देखकर पुलिस ने लाठियां भांजी। इससे छात्रों में भगदड़ मच गई। छात्रों को अंदरूनी गलियों में गिरते-पड़ते भागना पड़ा। इसके बाद मामला शांत हुआ। सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय के बाहर पुलिस ने बेरीकेडिंग लगाई थी। वहां हुड़दंग जैसे हालात बन गए।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेंद्र और राजपाल के समर्थक सेंट एन्सलम्स स्कूल बाहर भिड़ गए। कुछ छात्रों ने वहां पड़ी ईंट-पत्थर फैंक दिए। यह देखकर पुलिसकर्मी लाठियां लेकर छात्रों की ओर लपके। पुलिस ने लाठियां भांजते हुए छात्रों को खदेड़ा। अचानक हुए लाठीचार्ज से कई छात्र नीचे गिर पड़े। एक छात्र चोटिल हो गया। उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें

छात्रनेता ने कॉलेज की छात्रा से सगाई कर उतारा था मैदान में, जानें क्या रहा परिणाम

आपस में हुई मारपीट
इसी तरह परिणाम घोषित होने के बाद मदस विश्वविद्यालय-कायड़ चौराहे पर छात्र गुटों में तनातनी हो गई। अध्यक्ष महिपाल के समर्थक जीप में नारे लगाते गुजरे। जलपानगृह के पास एनएसयूआई प्रत्याशी बस्तीराम समर्थकों कर साथ खड़ा। नारे लगाने क दौरान मारपीट हो गई। इसमें युवक लोकेंद्र चोटिल हो गया। उसे जेएलएन अस्पताल भेजा गया। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने लाठियां फटकार छात्रों को खदेड़ा।

10 घंटे बंद रहा ब्यावर रोड
हजारीबाग से एसपीसी-जीसीए चौराहा तथा मदनगोपाल मार्ग पर बल्लियां लगाई गईं। इससे ब्यावर रोड दस घंटे बंद रहा। बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों, शवयात्रा ले जाने वालों को खासी परेशानियां हुई।

यह भी पढ़ें

चुनाव परिणाम के बाद पथराव, पुलिस ने भांजी लाठियां

पहुंचे कांग्रेस-भाजपा नेता
मतगणना में देरी और पुलिस के लाठियां भांजने के बाद विधायक अनिता भदेल, उप महापौर नीरज जैन तथा कांग्रेस नेता विजय जैन मौके पर पहुंचे। अभाविप समर्थकों ने परिणाम में जानबूझकर देरी करने पर एसपीसी-जीसीए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा-कांग्रेस नेताओं के बीच भी तनातनी होते-होते बची।

Hindi News / Ajmer / छात्रसंघ चुनाव मतगणना के दौरान जीसीए चौराहे पर चले ईंट-पत्थर, पुलिस ने भांजी लाठियां

ट्रेंडिंग वीडियो