अहमदाबाद. माहेश्वरी सखी संगठन की ओर से फाग उत्सव का आयोजन नवरंगपुरा स्थित स्पोर्ट्स क्लब में किया गया। होलिया में उड़े रे गुलाल गीत पर महिलाओं ने नृत्य किया।
कार्यक्रम में महिलाओं ने गायिका भूमिका याग्निक के फाग के गीत और भजनों के अलावा फूलों की होली के साथ उत्सव का आनंद लिया। अध्यक्ष अनुराधा अजमेरा ने स्वागत किया और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। सचिव निक्की राठी ने रजत जयंती वर्ष की योजनाओं की जानकारी दी।
मध्याचंल की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उर्मिला कलंत्री, गुजरात प्रांत की सचिव , कांता मोदानी और गुजरात प्रांत की उपाध्यक्ष सुशीला माहेश्वरी का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। संरक्षक इंदिरा राठी, कोषाध्यक्ष सुमन काबरा मौजूद थीं।
होली स्नेह मिलन
अहमदाबाद. जैसलमेर माहेश्वरी समाज की स्थानीय इकाई की ओर से होली सनेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
समाज के लोगों ने नृत्य स्पद्र्धा में हिस्सा लिया। उन्हें उपहार बांटे गए। समाज के लोगों ने फूलों की होली खेलकर कार्यक्रम का आनंद लिया। इकाई के अध्यक्ष नारायण जेठा, उपाध्यक्ष खेतीदास चांडक, मंत्री राजेश सांवल, युवा संगठन अध्यक्ष सवाई कपूरिया, मंत्री गिरिराज केला, महिला मंडल अध्यक्ष संतोष बिसानी, मंत्री आशा झंवर आदि मौजूद थे।
फूल गुलाल होली कार्यक्रम आज
मणिनगर माहेश्वरी समाज फूल गुलाल होली कार्यक्रम मणिनगर स्थित रामकृष्ण पार्टी प्लॉट पर मंगलवार सुबह 7.30 बजे से आयोजित होगा। कार्यकारिणी के मुकेश चांडक के अनुसार शाम 6.30 बजे से स्नेह मिलन कार्यक्रम होगा।