अहमदाबाद

Khambhat: खंभात में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, पथराव करने वालों पर सख्त कार्रवाई के संकेत

Khambhat, Gujarat, bulldozer, Ramnavmi, illegal encroachment

अहमदाबादApr 15, 2022 / 09:28 pm

Uday Kumar Patel

Khambhat: खंभात में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, पथराव करने वालों पर सख्त कार्रवाई के संकेत

आणंद. आणंद जिले के खंभात स्थित शकरपुर क्षेत्र में रामनवमी के दिन शोभायात्रा पर हुए पथराव के बाद प्रशाासन ने सख्ती दिखाते हुए पथराव वाले क्षेत्र से अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया है। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सरकारों के तर्ज पर गुजरात सरकार ने भी असमाजिक तत्वों से निपटने के लिए उनके ठिकानों को निशाना बनाया है। प्रशासन ने असामाजिक तत्वों को चेतावनी दी है,साथ ही यह भी कहा है कि नहीं संभलने पर सख्ती बरती जाएगी। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान प्रांत अधिकारी निरूपमा गढवी भी उपस्थिति रहीं।
खंभात के शकरपुर क्षेत्र में रामनवमी की शोभायात्रा पर पथराव की घटना घटी थी। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में दुकानों में आग लगा दी गई थी। पथराव की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। पुलिस ने तुंरत ही स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पूरे क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया, जिसके बाद शांति स्थापित हो पाई। पथराव में एक व्यक्ति की मौत के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया। जांच के दौरान आरोपियों के ठिकानों का भी पता लगाया गया।
बताया गया कि जहां भी प्रशासन को अवैध निर्माण की जानकारी मिली, वहंा बुलडोजर चलाया गया। पथराव को पुलिस ने पूर्व नियोजित षडयंत्र बताया है। साथ ही इसके विदेशों से तार जुड़े होने की आशंका पर जांच कर रही है। इस मामले में पुलिस नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
भविष्य में भी जारी रहेगी कार्रवाई

इस संबंध में प्रांत अधिकारी ने बताया कि कलक्टर और जिला पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में शकरपुर में अतिक्रमण हटाया गया है। यह कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि संवेदनशील जगहों पर शांति बनाए रखने के लिए अवैध कब्जे को हटाया गया है।

Hindi News / Ahmedabad / Khambhat: खंभात में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, पथराव करने वालों पर सख्त कार्रवाई के संकेत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.