अहमदाबाद

सस्टेनेबल और इकोफ्रेंडली क्लोथिंग का भी उदाहरण है खादी : मोदी

Khadi is an example of Sustainable, eco friendly clothing: Modi , Khadi soon become Global: Modi स्वास्थ्य के लिए भी अहम, अटल फुट ओवरब्रिज का किया लोकार्पण, गिफ्ट में दें खादी

अहमदाबादAug 27, 2022 / 10:06 pm

nagendra singh rathore

सस्टेनेबल और इकोफ्रेंडली क्लोथिंग का भी उदाहरण है खादी : मोदी

Ahmedabad. प्रधानमंत्री Narendra modi ने कहा कि आजादी के आंदोलन की ताकत बनने वाला खादी का धागा, जिसने गुलामी की जंजीरों को तोडऩे का काम किया। वह विकसित भारत के प्रण को पूरा करने का और आत्मनिर्भर भारत के सपने को पूरा करने का भी प्रेरणास्रोत बन सकता है। अब खादी को लोकल से ग्लोबल (स्थानीय से वैश्विक) बनने से कोई शक्ति नहीं रोक सकती। जलवायु परिवर्तन के बीच खादी की डिमांड बहुत बढऩे वाली है। क्योंकि देश-दुनियां में सस्टेनेबिलिटी की बहुत चर्चा है। खादी सस्टेनेबल क्लोथिंग, इकोफ्रेंडली क्लोथिंग दोनों का उदाहरण है। खादी से कार्बन फुटप्रिंट कम से कम पैदा होते हैं। ऐसे बहुत देश हैं जहां तापमान ज्यादा रहता है, वहां खादी हेल्थ की दृष्टि से भी बहुत अहम भूमिका निभा सकती है। उन्होंने यह बात शनिवार को अहमदाबाद में साबरमती रिवरफ्रंट पर आयोजित ‘खादी उत्सव’ के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कही। प्रधानमंत्री ने कहा कि चरखे पर सूत कातने वाले हाथ भविष्य के भारत का तानाबाना बुन रहे हैं। खादी आज वैश्विक स्तर पर भी बहुत बड़ी भूमिका निभा सकती है। जिससे खादी से जुड़े सभी लोगों के लिए बहुत बड़ा बाजार तैयार हो गया है। इस मौके को हमें चूकना नहीं है। वह दिन दूर नहीं जब दुनिया के बहुत बड़े बाजारों, सुपरमार्केट में भारत की खादी छाई होगी। क्योंकि भारत के टॉप फैशन ब्रांड भी खादी से जुडऩे के लिए खुद आगे आ रहे हैं। उन्होंने देशभर के लोगों से अपील की कि वे त्योहारों में इस बार खादी ग्रामोद्योग में बना उत्पाद ही उपहार में दें। अपने कपड़ों में थोड़ी जगह खादी को देंगे तो ‘लोकल फॉर वोकल’ अभियान को ताकत मिलेगी। जो लोग विदेश में रह रहें हैं, विदेशों में रिश्तेदार के पास जा रहे हैं, वो भी गिफ्ट के तौर पर खादी प्रोडक्ट साथ ले जाएं। इससे खादी को तो बढ़ावा मिलेगा ही साथ ही दूसरे देश के नागरिकों में खादी को लेकर जागरुकता भी आएगी।

 

https://twitter.com/narendramodi/status/1563560217832407043?ref_src=twsrc%5Etfw
खादी ग्रामोद्योग का टर्नओवर 1 लाख करोड़ के पार
Prime Minister Narendra Modi ने कहा कि आज भारत में खादी का रिकॉर्ड उत्पादन व बिक्री हो रही है। बीते 8 सालों में खादी की बिक्री चार गुना बढ़ी है। पहली बार खादी ग्रामोद्योग का टर्न ओवर एक लाख करोड़ रुपए से ऊपर चला गया है। इसका सबसे ज्यादा लाभ गांव में रहने वाले लोगों, खादी से जुड़े भाईयों और बहनों को हुआ है। विशेष रूप से माताओं बहनों का सशक्तीकरण हुआ है। इससे खादी और ग्रामोद्योग में पौने दो करोड़ रोजगार पैदा हुए हैं।
7500 महिलाओं ने चलाया चरखा, मोदी ने भी आजमाया हाथ
शनिवार को साबरमती नदी के किनारे रिवरफ्रंट पर आयोजित खादी उत्सव के दौरान 7500 महिलाओं-किशोरियों ने एक साथ चरखा चलाकर नया रिकॉर्ड बनाया। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने भी इस दौरान चरखे पर हाथ आजमाया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि साबरमती नदी का यह किनारा धन्य हो गया है। आजादी के 75 साल पूरे होने पर 7500 बहनों, बेटियों ने एक साथ चरखा चलाकर नया इतिहास रच दिया है। यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे भी कुछ पल चरखे पर हाथ आजमाने का, सूत कातने का अवसर मिला। चरखा चलाने को उन्होंने उनके लिए भावुक पल भी बताया। उन्होने चरखे पर सूत कातने की प्रक्रिया को ईश्वर की आराधना करना भी बताया। इस खादी उत्सव को उन्होंने स्वतंत्रता सैनानियों के लिए सुंदर उपहार बताया।

Hindi News / Ahmedabad / सस्टेनेबल और इकोफ्रेंडली क्लोथिंग का भी उदाहरण है खादी : मोदी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.