Ahmedabad : 61 रूटों पर दौड़ेंगी AMTS बसें
61 रूटों पर दौड़ेंगी बसें


Ahmedabad : 61 रूटों पर दौड़ेंगी AMTS बसें
अहमदाबाद. शहर में सोमवार से एएमटीएस के 61 रूटों पर बसें दौड़ाई जाएंगी। पूर्व विस्तार में 25 रूट और पश्चिम विस्तार में 36 रूटों पर बसें दौड़ाई जाएंगी। सोमवार से शहर में मनपा संचालित 300 से अधिक बसें चलाई जाएंगी।
एएमटीएस प्रशासन के अनुसार शहर में सोमवार से सुबह सात से शाम सात बजे तक ही बसें चलाई जाएंगी। पूर्व विस्तार में हाटकेश्वर से पांच रूटों की 18 बसें चलाई जाएंगी। इसी तरह से नरोडा के तीन रूटों की 20 तथा कालूपुर/सारंगपुर से विविध 17 रूटों की 86 बसें दौड़ाई जाएंगी। जबकि अहमदाबाद के पश्चिम क्षेत्र में पालडी/वासणा से विविध 14 रूटों की 72 बसें चलाई जाएंगी। आश्रम रोड स्थित नटराज सिनेमा से 13 रूटों की 107 बसें और वाडज बस स्टेंड से नौ रूटों की 32 बसें चलेंगी। सभी बसों में क्षमता के मुकाबले 50 फीसदी ही सवारियां सफर कर सकेंगी। सभी सवारियों को मास्क पहनना जरूरी है। मास्क नहीं पहनने पर 200 रुपए का जुर्माना वसूला जाएगा। एएमटीएस प्रशासन के अनुसार सवारियों को कोरोना वायरस के चलते सभी शर्तों का पालन करना होगा। इसमें मास्क का उपयोग, जरूरी सोशल डिस्टेंस आदि शामिल हैं। कोरोना के कारण नियमों का पालन कराने के लिए विविध टीमें बी उतारी गईं हैं।
Hindi News / Ahmedabad / Ahmedabad : 61 रूटों पर दौड़ेंगी AMTS बसें