आगरा

UP Weather: दिवाली तक उत्तर प्रदेश में और लुढ़केगा पारा, बढ़ेगी ठंड, कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

UP Weather: उत्तर प्रदेश में धीरे-धीरे मौसम ठंडा होता जा रहा है। प्रदेश की आबो हवा में अब अलसुबह ठंड का अहसास होता है। एक तरफ ना सिर्फ तापमान में गिरावट देखी जा रही है बल्कि प्रदूषण का भी असर दिखाई दे रहा है। आइए आपको बताते हैं प्रदेश में कैसा है मौसम का हाल।

आगराOct 20, 2024 / 06:26 pm

Prateek Pandey

UP Weather Update

UP Weather: उत्तर प्रदेश में ठंड का आगाज हो गया है। कई जिलों का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। मौसम विभाग के अनुसार ठंड का प्रभाव अक्टूबर के अंतिम सप्ताह से देखने को मिल सकेगा। दिन में धूप रहेगी जबकि रात को ठंड बढ़ने की संभावना है। आने वाले दिनों में मौसम इसी प्रकार बने रहने की उम्मीद है।

न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान विरोधाभासी

कई जिलों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से कम हो चुका है। दिन में धूप के चलते अधिकतम तापमान में वृद्धि हो रही है। आगरा में यह 37 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। आने वाले दिनों में मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा।
यह भी पढ़ें

पीएम मोदी का वाराणसी दौरा आज, ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, जानें कहां हुआ नया रूट डायवर्जन

अगले हफ्ते कैसा रहेगा यूपी का मौसम

आपको बता दें कि 21, 22 और 23 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी क्षेत्रों में मौसम सूखा रहने की संभावना है। 24 और 25 अक्टूबर को भी मौसम सामान्य रहने का अनुमान है हालांकि तापमान में थोड़ी बहुत उतार-चढ़ाव हो सकता है। राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 35.2 डिग्री रिकार्ड किया गया है।

नहीं हैं बारिश के आसार

मौसम विभाग ने बारिश की कोई संभावना नहीं जताई है, और पिछले कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। अगले 24 घंटों में भी मौसम साफ रहने की उम्मीद है, और इस दौरान तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। आज प्रदेश के दोनों हिस्सों में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। 21, 22 और 23 अक्टूबर को भी मौसम वैसा ही रहने की संभावना है।

Hindi News / Agra / UP Weather: दिवाली तक उत्तर प्रदेश में और लुढ़केगा पारा, बढ़ेगी ठंड, कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.