scriptसपाईयों ने भाजपा सरकार को तानाशाह बताकर मनाया क्रांति दिवस | samajwadi party kranti diwas jansabha agra news in hindi | Patrika News
आगरा

सपाईयों ने भाजपा सरकार को तानाशाह बताकर मनाया क्रांति दिवस

भाजपा सरकार पर सपाईयों ने जमकर हमला बोला। इस दौरान लखनऊ से आए पत्र को भी पढ़कर कार्यकर्ताओं को सुनाया गया।

आगराAug 09, 2017 / 05:32 pm

अभिषेक सक्सेना

akhilesh yadav

samajwadi party agra

आगरा। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को क्रांति दिवस मनाया। पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर और पूर्व सांसद रामजीलाल सुमन ने कार्यकर्ताओं को क्रांति दिवस की परिभाषा बताई। वहीं भाजपा सरकार पर सपाईयों ने जमकर हमला बोला। इस दौरान लखनऊ से आए पत्र को भी पढ़कर कार्यकर्ताओं को सुनाया गया।
akhilesh yadav
बुधवार को तहसील सदर पर समाजवादी पार्टी की और से केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों, तानाशाह ही के खिलाफ जनसभा का आयोजन किया गया। जिसे “क्रांति दिवस” के रूप मनाया गया। इस जनसभा में मुख्य प्रवक्ता रामजीलाल सुमन, पूर्व मंत्री रामसकल गुजर्र थे। पार्टी के सभी पद अदिकारियों, फ्रंटल के जिला शहर अध्यक्षों ने कार्यकर्ताओं के बीच तानाशाही सरकार की पोल खोली। लखनऊ से आए पत्र को सपा महानगर अध्यक्ष रईसउद्दीन ने पड़ कर कार्यकर्ताओं को सुनाया।
samajwadi party
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला एवं शहर अध्यक्ष ने की। मीडिया प्रभारी सौरभ गुप्ता ने कहा कि जालसाजी सरकार में चोटी कटने की फ़िक्र हर कोई कर रहा है, इस देश के किसान, जवान, व्यापारी की कोई नहीं सोच रहा। सब अपनी जेब भरने मे लगे है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं। व्यापारी अपराधियों से परेशान हैं। लेकिन, सरकारें सोच नहीं रही हैं।
akhilesh yadav
ये रहे मौजूद
इस जनसभा में जिला अध्यक्ष रामसहाय यादव, सपा महानगर अध्यक्ष रईस उददीन, श्याम भोजवानी, मीडिया प्रभारी सौरभ गुप्ता, सुरेन्द्र चौदरी, मनोज गुप्ता, मुकेश सिटी, विनोद श्रोत्रिय, निर्वेश शर्मा, अनूप यादव, फिरोज खान, देवेंद्र राठौर, ममता टपलू, गुल्लू यादव, अमीर सिंह फौजदार, भीम दिवाकर, दयाराम गुप्ता, इंदु जैन, कुलदीप सक्सेना,शिवराम यादव,विजय ठाकुर, रिंकू चंदेल, राहुल चतुर्वेदी, हेमंत प्रजापति, पूर्व अध्यक्ष वाजिद निसार, फारुख सियर आदि सपाई मौजूद थे।
akhilesh yadav
लोकसभा के लिए जमीन तैयार करने में जुटे
इस बार विधानसभा चुनावों में अखिलेश यादव हार के बाद अब जमीनी रणनीति से लोकसभा चुनाव जीतने का प्लॉन तैयार करने में जुटे हुए हैं। इसके लिए अब हर स्तर पर सरकार को घेरा जा रहा है। हाल ही में आगरा के बाह तहसील में सपा ने बड़ा आंदोलन किया था। यहां अवैध खनन, जंगलों की अवैध कटाई और तस्करी की शराब को लेकर बड़े पैमाने पर पूर्व राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के नेतृत्व में प्रदर्शन हुआ था।

Hindi News / Agra / सपाईयों ने भाजपा सरकार को तानाशाह बताकर मनाया क्रांति दिवस

ट्रेंडिंग वीडियो