bell-icon-header
आगरा

दर्दनाक: श्राद्ध का खाना बनाते समय गैंस सिलेंडर फटा, बुजुर्ग महिला जिंदा जली

Agra News: यूपी के आगरा में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। हादसे में एक महिला जिंदा जल गई।

आगराSep 25, 2024 / 08:46 am

Aman Pandey

Agra News: ससुर के श्राद्ध के लिए ब्राह्मण भोज तैयार करते समय लीकेज गैस सिलेंडर फटने से 55 वर्षीय शिवदेवी की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। गैस सिलेंडर से आग इतनी तेजी से भड़की कि कोई उन्हें बचा न सका। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। तब तक महिला की मृत्यु हो चुकी थी।

मधु नगर का मामला

मामला आगरा के सदर थाना क्षेत्र के मधु नगर का है। यहां के फूल बाग के यशपाल सीएनजी पंप पर कर्मचारी हैं। परिवार में मां शिव देवी(55 वर्ष), पिता योगेंद्र सिंह(58 वर्ष), दादी अंगूरी देवी, पत्नी आशा और भाई दिलीप की पत्नी हैं। भाई दुबई में रहता है।

श्राद्ध का खाना बनाने के दौरान हुआ हादसा

यशपाल के मुताबिक, दादा स्व. राजेंद्र सिंह का मंगलवार को श्राद्ध था। दादी सुबह 7.30 बजे नहाने गई थीं। पत्नी, बहू और वह बाहर के कमरे में थे। मां शिव देवी किचेन में खाना बना रही थी। पैर में रॉड पड़ी होने की वजह से मां ज्यादा देर खड़ी नहीं हो पाती थीं। इसके कारण सब्जियां काटने के बाद वह गैस चूल्हा के पास कुर्सी रखकर बैठ गई। जैसे ही मां ने गैस जलाने के लिए माचिस जलाई, गैस सिलेंडर से आग की लपटें निकलने लगीं।
यह भी पढ़ें

UP Crime : शामली पुलिस की 50 हजार के इनामी डकैत से मुठभेड़

फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू

कोई कुछ समझता, तब तक आग ने रसोई के फर्नीचर को भी चपेट में ले लिया। सभी ने मां को बचाने के प्रयास किए पर लपटें इतनी तेज थीं कि कोई कुछ कर नहीं पाया। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाया। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम अंदर पहुंची तो मां का शव मिला। सदर थाना पुलिस ने बताया कि मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। जांच की जा रही है।

Hindi News / Agra / दर्दनाक: श्राद्ध का खाना बनाते समय गैंस सिलेंडर फटा, बुजुर्ग महिला जिंदा जली

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.