scriptMumbai Police Raid in Agra: आगरा के युवक ने क्यों दी एयरपोर्ट उड़ाने की धमकी? मुंबई पुलिस की बात से सनाका खा गए परिजन | Mumbai Police Raid in Agra boy arrested for threatening blow up Mumbai airport police action created sensation | Patrika News
आगरा

Mumbai Police Raid in Agra: आगरा के युवक ने क्यों दी एयरपोर्ट उड़ाने की धमकी? मुंबई पुलिस की बात से सनाका खा गए परिजन

Mumbai Police Raid in Agra: यूपी की ताजनगरी आगरा के युवक ने फोन से मुंबई एयरपोर्ट उड़ाने की धमकी दे दी। आरोपी की तलाश में आगरा पहुंची मुंबई पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान परिजनों को मामले की जानकारी ही नहीं थी।

आगराJun 01, 2024 / 01:40 pm

Vishnu Bajpai

Mumbai Police Raid in Agra: आगरा के युवक ने क्यों दी एयरपोर्ट उड़ाने की धमकी? मुंबई पुलिस की बात से सनाका खा गए परिजन

Mumbai Police Raid in Agra: आगरा के युवक ने क्यों दी एयरपोर्ट उड़ाने की धमकी? मुंबई पुलिस की बात से सनाका खा गए परिजन

Mumbai Police Raid in Agra: उत्तर प्रदेश के आगरा में गुरुवार देर रात मुंबई पुलिस ने छापेमारी कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने अपने फोन से मुंबई एयरपोर्ट उड़ाने की धमकी दी है। छापेमारी के दौरान आगरा पुलिस भी मुंबई पुलिस की टीम के साथ मौजूद रही। हालांकि मुंबई एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी देने के मामले में गिरफ्तार आगरा सोहल्ला सदर के अरविंद राजपूत के बारे में अब तक पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिली है। फिलहाल पुलिस उसकी कुंडली खंगाल रही है। बस्ती के लोग भी हैरान हैं।

आगरा पुलिस ने क्या बताया?

आगरा जिले के सदर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया “मुंबई के वर्ली थाना से आए एसआई प्रशांत पाटिल के साथ आगरा पुलिस ने छापेमारी कर अरविंद राजपूत को गिरफ्तार किया है। वह अपने घर पर ही मौजूद मिला है। उसके परिवार में मां, पत्नी और एक छोटा भाई भी है। अरविंद कुछ समय से बेरोजगार है। उसका आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। परिजन भी कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं। आखिर अरविंद ने मुंबई एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी क्यों दी? इसकी तस्दीक के लिए अरविंद को मुंबई पुलिस अरविंद को ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ ले गई है।”
यह भी पढ़ेंः यूपी में भाजपा को कहां हो रहा नुकसान? फलोदी सट्टा बाजार की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

आरोपी का भाई बोला-अरविंद में बहकावे में आकर दी धमकी

दूसरी ओर आरोपी अरविंद के बड़े भाई पवन का कहना है कि उसके भाई को किसी ने बहका कर फोन करवा दिया होगा। उसका भाई बदमाश नहीं है। न ही कभी आपराधिक मामले में जेल गया है। उसका कोई आपराधिक इतिहास भी नहीं है। मुंबई पुलिस के अनुसार उसने एयरपोर्ट उड़ाने की धमकी दी है। मुंबई पुलिस अरविंद को पूछताछ के लिए अपने साथ लेकर गई है। मुंबई पुलिस की छापेमारी से आगरा के सदर थानाक्षेत्र स्थित अरविंद के मोहल्ले सोहल्ला में हड़कंप मचा है। लोगों को अरविंद की धमकी देने वाली बात समझ नहीं आ रही है।
-आगरा से प्रमोद कुशवाहा की रिपोर्ट

Hindi News/ Agra / Mumbai Police Raid in Agra: आगरा के युवक ने क्यों दी एयरपोर्ट उड़ाने की धमकी? मुंबई पुलिस की बात से सनाका खा गए परिजन

ट्रेंडिंग वीडियो