14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राम सरिस बरु दुलहिनि सीता, समधी दसरथु जनकु पुनीता

रामबारात में इस बार सबा सौ झांकियां और 14 बैंड, राम के स्वागत के लिए सजी जनकपुरी

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Abhishek Saxena

Oct 05, 2018

ram barat

meera mandir

आगरा। राम सरिस बरु दुलहिनि सीता। समधी दसरथु जनकु पुनीता।। ब्याहु सगुन सब नाचे। अब कीन्हे बिरंचि हम सांचे।। एहि बिधि कीन्ह बरात पयाना। हय गय गाजहिं हने निसाना।। बारात ऐसी निकली है कि सारे मंगल शगुन होने लगे। मंगलमय, कल्याणमय और मनोवांछित फल देने वाले शगुन मानो सच्चे होने के लिए एक ही साथ हो गए। जहां श्री रामचंद्र सरीखे दूल्हा और सीता जैसी दुल्हन हैं तथा राजा दशरथ और राजा जनक जैसे पवित्र समधी हैं, ऐसा ब्याह सुनकर मानो सभी शगुन नाच उठे, मानो कह रहे हों कि अब ब्रह्माजी ने हमको सच्चा कर दिया। कुछ ऐसा ही नजा था उत्तर भारत की परंपरागम ऐतिहासिक राम बारात का शुक्रवार को। आसमान से इंद्र देव ने भी रामबारात का स्वागत किया। उत्तर भारत की प्रसिद्ध ऐतिहासिक राम बारात शुक्रवार को परंपरागत मार्ग से निकल रही है। बारात में करीब सबा सौ झांकियां और 14 बैंड हैं। पुलिस प्रशासन, रामलीला कमेटी के साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों ने अपने अपने स्तर पर राम बारात के लिए तैयारियां की है। नगर निगम के कर्मचारी भी बारात मार्ग पर साफ सफाई कर रहे हैं। रामबारात के चलते शहर में ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। रावतपाड़ा तिराहा से शुरू होकर रामबारात सुबह जनकपुरी पहुंचेगी। इस बार जनकपुरी विजय नगर कॉलोनी में सजाई गई है।

यहां से शुरू होती है रामबारात
राम बारात रावतपाड़ा तिराहे से शुरू हुई। बारात जौहरी बाजार, सुभाष बाजार, दरेसी, छत्ता बाजार, कचहरीघाट, बेलनगंज, सिटी स्टेशन, घटिया आजम खां, फुलट्टी, किनारी बाजार के मार्ग से हनुमान मंदिर पहुंचेगी। जहां स्वरूपों की आरती के बाद उन्हें जनकपुरी ले जाए जाएगा। इस बार रामबारात में महाकालेश्वर, डांडिया रास, शिवजी पर गंगा की धारा निकलते हुए झांकी, नटराज नृत्य, पर्यावरण, घटोत्कच के मुंह से आग के गोले निकलते हुए, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, रावण कुंभकरण संवाद, विष्णु लक्ष्मी, कैला देवी छप्पन भोग, पंचमुखी हनुमान, शिव बारात, भांगड़ा पार्टी, भारत माता, सूर्य भगवान का रथ, माखन चोरी, ब्रज की लट्ठमार होली, शिव पार्वती, राधा कृष्ण और डांडिया की झांकी शामिल हैं।

रामबारात के लिए रूट डायर्वट
शहर में रामबारात को लेकर पुलिस प्रशासन ने चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था रखी है। करीब दो हजार से अधिक सिपाहियों की तैनाती की गई है। वहीं कई थाना क्षेत्रों का पुलिस फोर्स रामबारात के मार्ग पर तैनात किया गया है। करीब दो प्लॉटून पीएसी के जवान भी तैनात किए गए हैं।