16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गैंगेस्टर की तीन करोड़ की संपत्ति कुर्क: नकली छेना बनाकर लोगों के जीवन से करता था खिलवाड़

आगरा पुलिस कमिश्नर ने गैंगस्टर की तीन करोड़ तीस लाख रुपए की संपत्ति कुर्क की है। आरोपी नकली छेना बनाकर बेचने का काम करता था।

less than 1 minute read
Google source verification

आगरा

image

Avinash Jaiswal

Mar 02, 2023

pappu.jpg

गैंगेस्टर पप्पू कुशवाह की संपत्ति कुर्की के दौरान ढोल बजा कर मुनादी की गई

आगरा जिले में कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद पहली बार गैंगस्टर की करोड़ों की संपत्ति पर कुर्की की कार्रवाई की गई है। गैंगेस्टर का आरोपी नकली छेना बनाने की फैक्ट्री चलाता था।

आगरा के थाना छत्ता पुलिस ने डेढ़ वर्ष पूर्व क्षेत्र में नकली छेना बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था। फैक्ट्री संचालक पप्पू कुशवाह को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी द्वारा कई वर्षों से फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा था। पुलिस ने आरोपी पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। आरोपी पर तीन मुकदमे दर्ज हैं।

आज हुई कुर्की की कार्रवाई

गुरुवार को डीसीपी सिटी विकास कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस फोर्स के साथ पप्पू कुशवाह की संपत्ति की कुर्की की गई। ढोल बजाकर अवैध संपत्ति पर 14 ए गैंगस्टर एक्ट के तहत नोटिस चस्पा किया गया। डीसीपी ने बताया की आरोपी ने नकली छेना बेचकर अवैध कमाई से करोड़ों की संपत्ति बनाई थी। उसकी कुल तीन करोड़ 30 लाख की चल अचल संपत्ति कुर्क की गई। इसमें मकान, दुकान, जमीन , दो बैंक खाते और 5 वाहन जब्त किए गए हैं।

छत्ता क्षेत्र में नकली सामानों की मंडी

आगरा का थाना छत्ता क्षेत्र पुराने शहर को कवर करता है। इस क्षेत्र में नकली मोबिल आयल ,नकली घी और कई खाने के सामान में मिलावट के कारखानों की मंडी है। पुलिस की लगातार कार्रवाई से अब उनमें खौफ है और सभी अंडरग्राउंड हो गए हैं।