आगरा

पत्नी पर शक के चलते पति ने घर में लगवाए सीसीटीवी, मोबाइल में देखी रिकॉर्डिंग तो उड़े होश

UP Crime: उत्तर प्रदेश की ताजनगरी आगरा में पति को जब पत्नी पर शक हुआ उसने घर में सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए। अपने मोबाइल से कनेक्ट कर लिया। इसके बाद पति ने सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग देखी तो उसके होश उड़ गए।

आगराMay 12, 2024 / 02:35 pm

Vishnu Bajpai

Husband Wife Fight in Agra: यूपी की ताजनगरी आगरा में पति को जब पत्नी पर शक हुआ उसने घर में सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए। अपने मोबाइल से कनेक्ट कर लिया। इसके बाद पति ने सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग देखी तो उसके होश उड़ गए। दरअसल, घर में सीसीटीवी लगाने के बाद पत्नी ने कैमरों के ऊपर तौलिया डालकर बात करनी शुरू कर दी। इसके बाद सीसीटीवी की फुटेज साफ नहीं दिखने का कारण पूछने पर पत्नी नाराज होकर मायके चली गई। इसको लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा भी हुआ और मामला पुलिस तक पहुंच गया। परिवार परामर्श केंद्र के काउंसलर ने दोनों पक्षों को समझाने का काफी प्रयास किया। मगर बात नहीं बन सकी। अगली तारीख दे दी गई है।
काउंसलर डॉ. सतीश खिरवार ने बताया कि इरादतनगर थाना क्षेत्र की एक युवती की शादी 2022 में शमसाबाद थाना क्षेत्र के युवक के साथ हुई थी। युवक एक कंपनी में दिल्ली में नौकरी करता है। फोन पर बात करने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। हाथापाई के बाद पत्नी पिछले 6 महीने से मायके में है। उसने परिवार परामर्श केंद्र में तो गुहार लगाई। शनिवार को दोनों पक्षों को तारीख पर बुलाया। पत्नी का आरोप है कि पति ने वायदा किया था कि शादी के बाद वह उसे गांव नहीं आगरा में मकान लेकर रहेगा। मगर, ऐसा नहीं हुआ। खर्च के लिए रुपये भी नहीं देता। कुछ कहने पर पिटाई कर देता है।
यह भी पढ़ेंः एक दुल्हन ने 10 लड़कों से रचाई शादी, सुहागरात में करने लगी ऐसा काम, बुलानी पड़ी पुलिस

पति का आरोप है कि वह शहर से बाहर नौकरी करता है। पत्नी जब देखो जब फोन पर प्रेमी से बात करती रहती है। घर का कोई काम भी नहीं करती। रोकटोक करने पर झगड़ा करती है। साले के कहने पर पत्नी से फोन छीन लिया। घर में सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए। इसके बावजूद भी पत्नी कैमरों के ऊपर तौलिया डालकर फोन पर बात करती रहती है। घर के अंदर कोई आए तो गेट खुलने की आवाज सुनकर फोन कट कर बैठ जाती है।

बाहरवाली के लिए पत्नी छोड़ने को तैयार हो गया पति

एक ही छत के नीचे पति ने घरवाली और बाहरवाली दोनों को रख रखा है। पत्नी को पति से कोई मतलब नहीं। वह चाहती है कि पति खर्चा दिया करे। इसी बात पर रार हुई। मामला पुलिस तक आया। शनिवार को परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग हुई मगर कोई नतीजा नहीं निकला। पति ने साफ कह दिया है कि एक रुपया नहीं है। खुद कर्ज में डूबा हुआ है। ताजगंज क्षेत्र का लड़का है। इटावा की लड़की है 2005 में शादी हुई थी। पति पहले दिल्ली में एक कंपनी में अधिकारी था।
यह भी पढ़ेंः दो लड़कों के साथ होटल में मिली डॉक्टर पत्नी, दरवाजा खोलते ही शर्म से पानी-पानी हो गया पति, फिर क्या हुआ?

साल 2017 में धोखाधड़ी में जेल चला गया। बाहर आया तो जिंदगी में एक महिला की एंट्री हुई। वह उससे प्यार करने लगा। घर ले आया। अब एक ही छत के नीचे घरवाली और बाहरवाली दोनों रहती हैं। पत्नी ने शिकायत की थी। आरोप है कि पति खर्चे के लिए रुपये नहीं देता। पति ने स्वीकार किया। कहा कि पहले जब कमाता था तो सब कुछ पत्नी को देता था। अब उसके पास खुद कुछ नहीं बचा है। बाहरवाली ने मुसीबत में उसका साथ दिया। वह उसे नहीं छोड़ सकता। दोनों के परिजनों को अगली तारीख पर बुलाया गया है।

पत्नी की एक्टिंग बन गई विवाद का कारण

एक महिला धारावाहिक में काम करती है। पति को पत्नी का काम करना रास नहीं आ रहा है। उसने साफ कह दिया है कि साथ रहना है तो काम धंधा छोड़ना होगा। उसे पसंद नहीं है कि शूटिंग के नाम पर आज एक शहर तो कल दूसरे शहर में जाए। पत्नी का आरोप है कि पति की जिंदगी में दूसरी महिला आ गई है। इसलिए वह ऐसा बोल रहा है। पहले उसे प्रेम जाल में फंसाकर शादी की थी। महिला जगदीशपुरा क्षेत्र की निवासी है।
यह भी पढ़ेंः शादी से पहले दुल्हन और दूल्हे के बग्गी चालक की मौत, एक साथ उठे तीन जनाजे तो दहल उठा कलेजा

पति बाह क्षेत्र का निवासी है। दिल्ली मेट्रो में नौकरी करता है। पत्नी धारावाहिक में काम करती है। इस वजह से शूटिंग के लिए उसे बाहर जाना पड़ता है। समझौता नहीं हो सका। काउंसलर सतीश खिरवार ने बताया कि अगली तारीख दी गई है। छह मामलों में शनिवार को मुकदमे की संस्तुति की गई।

संबंधित विषय:

Hindi News / Agra / पत्नी पर शक के चलते पति ने घर में लगवाए सीसीटीवी, मोबाइल में देखी रिकॉर्डिंग तो उड़े होश

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.