scriptनिष्कासन के बाद पूर्व विधायक का आया ऐसा बयान, वापसी के सभी रास्ते होंगे बंद | BSP Supremo Mayawati expelled ex mla bhagwan singh kushwaha Statement | Patrika News
आगरा

निष्कासन के बाद पूर्व विधायक का आया ऐसा बयान, वापसी के सभी रास्ते होंगे बंद

बहुजन समाज पार्टी के खेरागढ़ के पूर्व विधायक ने साधा मायावती पर निशाना, बोले, आने वाले दिन है खराब दिन

आगराFeb 16, 2018 / 07:39 pm

अभिषेक सक्सेना

bsp president mayawati, BSP Supremo, BSP Supremo Mayawati, ex mla bhagwan singh kushwaha, kheragarh vidhansabha, expelled, expelled former mla bhagwan singh kushwaha
आगरा। दलितों की राजधानी में जहां मायावती के विधायकों का बोलबाला था। आज पार्टी के उन्हीं नेताओं के दामन दागदार हो रहे हैं। पहले पूर्व मंत्री नारायन सुमन पर अनुशासनहीनता का चाबुक मायावती ने चलाया। अब खेरागढ़ से दो बार विधायक रह चुके भगवान सिंह कुशवाहा को निष्कासित करने का फरमान बसपा सुप्रीमो मायावती ने जारी किया। मायावती के इस फरमान के बाद आगरा की सर्द राजनीति यकायक गरम होने लगी। बसपा से निष्कासन के बाद पूर्व विधायक का दर्द छलका और उन्होंने ऐसा बयान दे डाला, जिसके बाद पार्टी में उनकी वापसी के रास्ते लगभग लगभग बंद से होने का अंदेशा राजनीति के जानकार जता रहे हैं।

दो बार विधायक रहे हैं भगवान सिंह कुशवाहा
आगरा में बहुजन समाज पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ने वाले पूर्व विधायक भगवान सिंह कुशवाह खेरागढ़ विधानसभा से दो बार विधायक रह चुके हैं। अब भगवान सिंह कुशवाहा पर गबन और अनुशासनहीनता का आरोप लगाकर उन्हें निष्कासित कर दिया गया है। पार्टी द्वारा निष्कासित किए जाने के बाद पूर्व विधायक ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने गबन के आरोपों को निराधार बताया। पूर्व विधायक ने कहा कि पार्टी के लिए उन्होंने कई सालों से कार्य किया है। गबन का कोई सवाल नहीं उठता है। वहीं अनुशासनहीनता पर उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने कोई अनुशासन नहीं तोड़ा है। कुछ लोगों ने षड्यंत्र के तहत उन्हें फंसाकर ये कार्रवाई कराई है। वहीं उन्होंने ऐसा बयान दे डाला, जिसके बाद उनका वापसी का रास्ता लगभग बंद हो सकता है।
बसपा के आने वाले दिन खराब
पूर्व विधायक भगवान सिंह कुशवाह ने कहा कि निश्चित रूप से बहुजन समाज पार्टी के दिन आने वाले खराब होंगे उन्होंने कहा कि कहते हैं कि जिसकी मति खराब होती है, वो कहीं न कहीं गलतियां करती है। राजनीति के जानकार कहते हैं कि ऐसे बयान नेता तभी देते हैं, जब पार्टी में वापसी की सारी उम्मीदें खत्म हो जाती है। कुछ ऐसा ही बयान पूर्व विधायक द्वारा दिया गया है।

Hindi News / Agra / निष्कासन के बाद पूर्व विधायक का आया ऐसा बयान, वापसी के सभी रास्ते होंगे बंद

ट्रेंडिंग वीडियो