23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अवंतीबाई लोधी की जयंती पर युवा निकालेंगे शोभायात्रा

लोधी समाज की गौरव महारानी अवंतीबाई लोधी की 186वीं जयंती के उपलक्ष में 20 अगस्त, 2017 को शोभायात्रा निकाली जाएगी।

2 min read
Google source verification

image

Dhirendra yadav

Aug 06, 2017

आगरा। लोधी समाज की गौरव महारानी अवंतीबाई लोधी की 186वीं जयंती के उपलक्ष में 20 अगस्त, 2017 को शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह निर्णय अखिल भारतीय लोधी युवा महासभा की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। बैठक राधे मोहन रिसोर्ट अमरपुरा में सम्पन्न हुई।

डॉ. सुनील राजपूत को संयोजक बनाया
बैठक में सर्वसम्मति से शोभायात्रा का संयोजक डॉ. सुनील राजपूत, स्वागत अध्यक्ष हरिओम लोधी व सहसंयोजक अभिषेक राजपूत, डॉ. राजेंद्र राजपूत, अनुराग राजपूत, वीरेन्द्र राजपूत, डॉ. मुकेश राजपूत, सतीश राजपूत व कोषाध्यक्ष डॉ. मनोज राजपूत, मीडिया प्रभारी गजेंद्र लोधी को बनाया गया।

ऊंट-घोड़े होंगे
कार्यक्रम संयोजक डॉ. सुनील राजपूत ने बताया कि शोभायात्रा अवंतीबाई **** दहतोरा से प्रारम्भ होकर कारगिल पेट्रोल पम्प बोदला चौराहा होती हुई अवंतीबाई **** अमरपुरा में समाप्त होगी। शोभायात्रा में 11 झाँकी, घोड़े, ऊँट व दुपहिया वाहनों का काफिला रहेगा। उन्होंने बताया कि शोभाय़ात्रा को भव्य रूप दिया जाएगा। इसमें पूरे जिले के लोग शामिल होंगे। अवंतीबाई पार्क, अमरपुरा में रानी अवंतीबाई के बलिदान के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अवंतीबाई लोधी पर लोधी समाज को आज भी गौरव है। उनके नाम से ही नई स्पूर्ति का संचार होता है।

भाजपा नेता होंगे अतिथि
शोभायात्रा के मुख्य अथिति ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष भाजपा बीएल वर्मा व विशिष्ट अथिति आगरा जिला के आगरा से सांसद डॉ. ऱामशंकर कठेरिया, फतेहपुरसीकरी से सांसद चौधरी बाबूलाल, विधायक चौधरी उदयभान सिंह फतेहपुरसीकरी, महेश मित्तल खेरागढ़, जितेन्द्र फतेहाबाद, रानी पक्षालिका सिंह बाह, रामप्रताप सिंह चौहान एत्मादपुर, हेमलता दिवाकर कुशवाहा आगरा ग्रामीण, डॉ. जीएस धर्मेश आगरा छावनी, जगन प्रसाद गर्ग आगरा उत्तर, योगेन्द्र उपाध्याय आगरा दक्षिण होंगे।

ये रहे उपस्थित
बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय लोधी युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद लोधी व संचालन पीतम सिंह लोधी ने किया। प्रमुख रूप से हरिओम लोधी, हरिकिशन लोधी, ओमवीर लोधी, प्रेम सिंह, महेश प्रधान,सतेंद्र लोधी, चंदू राजपूत, संतोष राजपूत, खेमचंद, रोशन सिंह लोधी, मान सिंह राजपूत, साहब सिंह, दिनेश लोधी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें

image