bell-icon-header
आगरा

आज इन राशि वालाें के लिए खुशखबरी, बन रहा ये खास योग, जानिए कैसा बीतने वाला है आज आपका दिन

आज कैसा बीतने वाला है आपका दिन आैर क्या कहते हैं आपके सितारे जानिए बता रहे हैं आचार्य उमेश वर्मा।

आगराJul 01, 2018 / 08:43 am

धीरेंद्र यादव

आगरा। आज का दिन शुभ गुजरेगा। कुछ जातकों के लिए आज लाभ के योग भी बन रहे हैं। आइए जानते हैं कैसे गुजरेगा आज आपका दिन।

Aries (मेष)
बेरोजगार लोगों को कोशिश और मेहनत का पूरा फल मिल सकता है। दोस्तों और भाइयों से सहयोग मिलने के योग हैं। सोचे हुए कुछ काम पूरे हो सकते हैं। आप में उत्साह रहेगा। मन में उत्सुकता रहेगी और कई नए मौके मिल सकते हैं। रोजमर्रा के कामों की ज्यादा चिंता न करें। साथ काम करने वाले लोगों की कोई नई बात आपको पता चल सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार होने के योग हैं। दूसरों के लिए आप कुछ त्याग भी कर सकते हैं। लंबे समय से अधूरे पड़े काम पूरे होने के योग हैं।
Taurus (वृष)
आपकी राशि के लिए चंद्रमा शुभ रहेगा। दोस्तों की मदद से कोई इच्छा पूरी हो सकती है। निजी और कामकाजी जीवन में प्रगति होगी। बिजनेस में नई चुनौती से निपट सकते हैं। नए विषय पर काम शुरू हो सकता है। आपको समय जरूर लगेगा, लेकिन आप सफल हो सकते हैं। रुके हुए ज्यादातर काम पूरे होंगे। साथ काम करने वाले लोगों से सही सलाह मिल सकती है। नए और फायदेमंद विचार मन में आ सकते हैं।
Gemini (मिथुन)
आपके लिए दिन सामान्य है। लोगों के प्रति आपका व्यवहार अच्छा रहेगा। कुछ नए लोगों से दोस्ती होगी। ऑफिस में आप बहुत से मामलों में सफल हो सकते हैं। अपने काम और विचारों से लोगों को सहमत कराने में भी आपको सफलता मिल सकती है। ऑफिस में आप किसी नए साथी की मदद कर सकते हैं। नए प्लान सामने आ सकते हैं। आज आपको किसी की गुप्त बातें भी पता चल सकती हैं।
Cancer (कर्क)
संभलकर कदम बढ़ाएंगे तो बहुत हद तक विवादों से बच जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस की कुछ नई बातें पता चल सकती हैं। नए लोगों से मुलाकात के योग हैं। नए विचार मन में आएंगे। ज्यादातर लोगों को अपनी राय से सहमत कराने में सफल रहेंगे। जूनियर से मदद मिलेगी। बिजनेस के लिए पैसों की जरूरत पड़ सकती है। दोस्तों की मदद से काम पूरे होने के योग हैं। परिवार से मदद मिल सकती है।
Leo (सिंह)
आज आप उतना ही काम करें, जितना आसानी से कर सकते हों या जो बहुत जरूरी हो। आपको अपनी बात साफ तौर पर रखनी होगी, दूसरों की बातें भी समझने की कोशिश करें। किसी को अपनी बात समझाने और अपनी बात से सहमत कराने में आप सफल हो सकते हैं। रिश्तेदारों और दोस्तों की मदद भी समय पर मिल सकती है।
Virgo (कन्या)
पैसों के लिहाज से दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आप सोच-समझकर बोलें। सुबह से ही कामकाज में मन लगा रहेगा। पार्टनर से सहयोग मिलने के योग हैं। आपका ध्यान पैसों से जुड़े किसी मामले पर रहेगा। पैसों की स्थिति में भी सुधार धीरे-धीरे होगा। उसमें किसी करीबी व्यक्ति का योगदान हो सकता है। कोई नई आदत भी आज आप सीख सकते हैं। दोस्तों और रिश्तेदारों से मदद मिलने के योग बन रहे हैं। इनकम भी बढ़ेगी।
Libra (तुला)
आज आप बदलते समय को महसूस करें। अपनी बेचैनी को भी काबू में रखने की कोशिश करें। आज आप साथ वाले लोगों के लिए बहुत मददगार हो सकते हैं। आपके खानपान की आदतों में बदलाव होने की संभावना है। धार्मिक कामों में शामिल होने के मौके आज आपको मिल सकते हैं। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
Scorpio (वृश्चिक)
कुछ हल्के-फुल्के मामले आपके ही फेवर में निपट सकते हैं। बिजनेस में पुराने काम निपटाने में लगे रहेंगे। आपके पॉजिटिव व्यवहार से ज्यादातर लोग खुश हो सकते हैं। आसपास के लोगों से भी आपको समर्थन मिल सकता है। जहां जरूरत होगी, वहां आपको मदद मिल सकती है। विपरीत ***** के लोगों से संबंधों में सुधार होने के योग बन रहे हैं। किसी यात्रा की योजना भी बन सकती है।
Sagittarius (धनु)
नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा है। एक्स्ट्रा काम के दम पर पैसा कमाने की प्लानिंग करेंगे और इसका मौका भी मिल सकता है। वर्क प्लेस पर अपने से बड़े और छोटे लोगों की मदद मिल सकती है। इससे आपके खास काम पूरे हो जाएंगे। कोई नया काम भी आप शुरू कर सकते हैं। कारोबार के सिलसिले में भाग-दौड़ और यात्राएं हो सकती हैं। जिनका फायदा आपको आने वाले दिनों में मिलेगा। बिजनेस अच्छा चलेगा। इनकम सामान्य रहेगी। आज खुद पर कंट्रोल रहेगा।
Capricorn (मकर)
किसी से अपनी बात मनवाने में आप सफल हो सकते हैं। ऑफिस या बिजनेस में जल्दी काम निपटाने की कोशिश करेंगे। धन संबंधित कोई बड़ा काम हो सकता है। समस्याएं और विवाद खत्म हो सकते हैं। नया कारोबार शुरू करने की सोच रहें तो शुरुआती काम और व्यवस्थाएं पूरी करने का दिन है। दोस्तों और भाई-बहनों से मदद मिलेगी।
Aquarius (कुंभ)
ऑफिस और बिजनेस में नया काम हो सकता है। कोई जिम्मेदारी मिल सकती है। अटके काम पूरे होने की संभावना है। आपके सामने कई तरह के काम आ सकते हैं। नए काम करने के लिए योजनाएं बन सकती हैं। उसमें कुछ लोग मदद कर सकते हैं। पैसों के उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं। ऑफिस के छोटे-छोटे काम जो आप टाल रहे थे उन्हें पूरा करने की कोशिश करेंगे।
Pisces (मीन)
दूसरों पर आपके काम और व्यवहार का पॉजिटिव असर पड़ेगा। पैसों के मामलों में सोच-विचार और प्लानिंग हो सकती है। जीवनसाथी को लेकर आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। आपके काम भी समय से पूरे हो सकते हैं। छात्रों के लिए समय अच्छा हो सकता है।

प्रस्तुतिः आचार्य उमेश वर्मा, आगरा
मोबाइलः 9219615700

Hindi News / Agra / आज इन राशि वालाें के लिए खुशखबरी, बन रहा ये खास योग, जानिए कैसा बीतने वाला है आज आपका दिन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.