scriptMonsoon 2024 : इस मानसून राजस्थान में क्यों हुई इतनी भारी बारिश, IMD ने आखिरकार खोल दिया राज | Monsoon 2024: Turf line remained over Rajasthan for 3 months, hence there was heavy rain | Patrika News
जोधपुर

Monsoon 2024 : इस मानसून राजस्थान में क्यों हुई इतनी भारी बारिश, IMD ने आखिरकार खोल दिया राज

Monsoon 2024: इस साल अनूठा रहा मानसून, तीन महीने राजस्थान के ऊपर ही रही टर्फ लाइन, बंगाल की खाड़ी व अरब सागर दोनों शाखाएं एक साथ सक्रिय रहीं

जोधपुरSep 27, 2024 / 12:16 pm

Rakesh Mishra

heavy rain in rajasthan
गजेंद्र सिंह दहिया
Monsoon 2024: देश में इस साल मानसून अनूठा रहा है। लम्बे समय बाद ऐसा मौका आया जब मानसून ने कोई ब्रेक नहीं लिया। मानसून की टर्फ लाइन जून से लेकर सितम्बर तक लगातार राजस्थान के ऊपर सामान्य तौर पर बनी रही जिससे यहां अच्छी बारिश हुई। हर सीजन में मानसून ब्रेक लेकर हिमालय की तलहटी में चला जाता है और नतीजा उत्तरी-पूर्वी राज्यों और पूर्वी मैदान में अच्छी बारिश होती है, लेकिन इस बार मानसून ब्रेक नहीं होने से गंगा, यमुना और ब्रह्मपुत्र के मैदान सूखे रह गए, जबकि थार मरुस्थल में अच्छी बरसात हुई।
विशेष बात यह भी रही कि बंगाल की खाड़ी के समानांतर अरब सागर की शाखा भी सक्रिय रही, जिसके कारण थार मरुस्थल ने अत्यधिक बारिश प्राप्त की। मानसून ने 30 मई को केरल और 25 जून को राजस्थान में प्रवेश लिया। 2 जुलाई तक पूरे देश में छा गया। इन चार महीनों के दौरान मानसून में एक बार भी ब्रेक नहीं हुआ। इस साल 25 सितम्बर तक देश के सर्वाधिक बारिश प्राप्त करने वाले टॉप-5 जिले में जैसलमेर शामिल हो गया। पश्चिमी राजस्थान यानी मरुस्थल के 10 जिलों के केवल जालोर (सामान्य बारिश) को छोड़कर सभी 9 जिलों में भारी बारिश (अधिक व बहुत अधिक) प्राप्त हुई।
Monsoon 2024

24 जिलों में आज बारिश का अलर्ट

प्रदेश में मौसम के दो रंग देखने को मिल रहे हैं। एक ओर जहां पश्चिमी राजस्थान से मानसून की विदाई हो रही है और तापमान बढ़ रहा है। वहीं, पूर्वी राजस्थान में बारिश का अलर्ट जारी है। मौसम केन्द्र के अनुसार शुक्रवार को 24 जिलोें में बारिश का अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को भी बारिश का दौर जारी रहा। बांसवाड़ा, भरतपुर, सलूम्बर में एक इंच तक बारिश हुई।
Monsoon 2024
मानसून ब्रेक नहीं होने से पूर्वी मैदान ने कम बारिश प्राप्त की। इसके अलावा इस साल बंगाल की खाड़ी के साथ अरब सागर की शाखा से भी लगातार नमी मिलती रही, जिसके कारण राजस्थान में अधिक बारिश हुई।
  • राधेश्याम शर्मा, निदेशक, मौसम विभाग जयपुर
यह भी पढ़ें

राजस्थान में एक बार फिर कई जिलों में होगी बारिश, देखें मौसम विभाग का Latest Rain Alert

Hindi News / Jodhpur / Monsoon 2024 : इस मानसून राजस्थान में क्यों हुई इतनी भारी बारिश, IMD ने आखिरकार खोल दिया राज

ट्रेंडिंग वीडियो