scriptअर्जुन की छाल फायदेमंद के साथ होती है नुकसानदायक भी, सेवन करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें | Side effects of arjuna bark Arjun ki chaal ke nuksan in hindi | Patrika News
डाइट फिटनेस

अर्जुन की छाल फायदेमंद के साथ होती है नुकसानदायक भी, सेवन करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

Arjun Bark Side effects: अर्जुन की छाल एक आयुर्वेदिक औषधि है। जिसका प्रयोग कई प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने में किया जाता है। आयुर्वेद के अनुसार अर्जुन की छाल प्रयोग अधिकतर काढ़े के रूप में किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि इसके सेवन से आपको नुकसान भी हो सकता है। आज इस लेख में हम आपको अर्जुन की छाल के सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में बताएंगे।

Sep 04, 2023 / 12:57 pm

Jyoti Kumar

arjun_ki_chaal.jpg

Arjuna bark side effects

Arjun Bark Side effects: अर्जुन की छाल एक आयुर्वेदिक औषधि है। जिसका प्रयोग कई प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने में किया जाता है। आयुर्वेद के अनुसार अर्जुन की छाल प्रयोग अधिकतर काढ़े के रूप में किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि इसके सेवन से आपको नुकसान भी हो सकता है। आज इस लेख में हम आपको अर्जुन की छाल के सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में बताएंगे।

 

अर्जुन की छाल के गंभीर नुकसान
अर्जुन की छाल का सेवन करने से होने वाले फायदों के साथ-साथ कुछ साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं जैसे पेट में ऐंठन मरोड़ के साथ-साथ दर्द महसूस होना। गैस एसिडिटी या सीने में जलन होना। अर्जुन की छाल का काढ़ा पीने से किसी किसी को दस्त लग सकते हैं। कुछ लोगों में जी मिचलाना या उल्टी होना जैसी समस्या भी देखी जाती है। अर्जुन की छाल का काढ़ा पीने से कुछ लोगों में एलर्जी की समस्या भी हो सकती है। इसलिए जिनको इससे एलर्जी है उनको इसके काढ़े का सेवन करने से पहले चिकित्सक से परामर्श अवश्य करना चाहिए।


यह भी पढ़ें

पुरूषों के लिए चमत्कारी है केला-दूध, रात में बिस्तर पर जाने से पहले सेवन से चार परेशानियां होंगी दूर



गर्भावस्था के दौरान नुकसानदायक हो सकती है अर्जुन की छाल
अर्जुन की छाल गर्भावस्था के समय महिलाओं के लिए कुछ नुकसान कारक हो सकती है। इसलिए इसका सेवन करने से पहले गर्भवती महिला को डॉक्टर से सलाह लेना चाहिए।

 

स्‍तनपान कराने वाली महिलाओं को हो सकती है परेशानी
अर्जुन की छाल स्‍तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए यह सुरक्षित होती है फिर भी अगर आपको इसके सेवन से कोई परेशानी होती है तो स्तनपान कराते समय इसके सेवन से बचे। इससे आपको नुकसान हो सकते हैं।

arjun_ki_chaal_side_effect.jpg

अधिक मात्रा में सेवन करने से कब्ज और पेट में दर्द जैसी समस्या
अर्जुन की छाल का सेवन अधिक मात्रा में करने से कब्ज और पेट में दर्द जैसी समस्या हो सकती है। अर्जुन की छाल का अत्यधिक सेवन करने से पेट में दर्द एवं सूजन की समस्या उत्पन्न हो सकती है। इसलिए ऐसी कोई समस्या होती है तो इसका सेवन बंद कर दें।

 

डायबिटीज में कम हो सकता है शुगर लेवल
अगर आपको डायबिटीज है और आप शुगर की दवा ले रहे है तो इसका सेवन सावधानी से करें। क्योंकि यह आपकी ब्लड में रक्त शर्करा को कम कर सकती है। जिससे लो ब्लड शुगर की समस्या उत्पन्न हो सकती है।

 

अधिक उपयोग करने से बदन दर्द एवं सिरदर्द की समस्या
अर्जुन की छाल का अधिक उपयोग करने से बदन दर्द एवं सिरदर्द की समस्या से गुजरना पड़ सकता है। अर्जुन की छाल का अधिक मात्रा में इस्तेमाल करने से कमजोरी, उलटी एवं मतली जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें

Benefits of gram and raisins: चने के साथ करें किशमिश का सेवन, मिलेंगे ये 5 बड़े फायदे, जानिए खाने का तरीका



अनिद्रा की समस्या हो सकती उत्पन्न
अर्जुन की छाल का अधिक या गलत तरह से सेवन करने से अनिद्रा की समस्या उत्पन्न हो सकती है। एलर्जी की समस्या वाले लोगों को अर्जुन की छाल का सेवन करने से बचना चाहिए अन्यथा इससे उनकी एलर्जी की समस्या में वृद्धि भी हो सकती है।

 

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

 

Hindi News / Health / Diet Fitness / अर्जुन की छाल फायदेमंद के साथ होती है नुकसानदायक भी, सेवन करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

ट्रेंडिंग वीडियो