scriptMonsoon Update : मानसून पर बड़ा अपडेट, झमाझम बारिश में अभी लगेगा एक सप्ताह | Monsoon Big Update Pre Monsoon IMD Alert Rajasthan Banswara It will take 1 Week for Torrential Rain | Patrika News
बांसवाड़ा

Monsoon Update : मानसून पर बड़ा अपडेट, झमाझम बारिश में अभी लगेगा एक सप्ताह

Monsoon Big Update : मानसून पर बड़ा अपडेट है। मौसम विज्ञानी के अनुसार आगे परिस्थितियां अनुकूल बनती हैं तो 25 जून के आस-पास राजस्थान के गोडवार, मेवाड-वागड़ में मानसून सक्रिय हो सकता है।

बांसवाड़ाJun 20, 2024 / 04:52 pm

Sanjay Kumar Srivastava

Monsoon Big Update Pre Monsoon IMD Alert Rajasthan Banswara It will take 1 Week for Torrential Rain
Monsoon Big Update : मानसून पर बड़ा अपडेट है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार राजस्थान के वागड़ में मानसून अब थोड़ा देरी से आने के आसार हैं। अरब सागरीय मानसून कमजोर पड़ने से ऐसी स्थिति बनी है। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर के पूर्व भूगोल विभागाध्यक्ष प्रो. नरपतसिंह राठौड़ ने बताया कि मानसून के आगे बढऩे की गति रुकने के तीन बड़े कारण सामने आए है। इसमें पहला इस बार अरब सागरीय मानसून कमजोर होने, दूसरा उत्तर-पश्चिम भारत विशेषकर पाकिस्तान, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब एवं हरियाणा पर लगातार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होना है।

मानसून का रुख उत्तर पश्चिम दिशा की ओर नहीं

प्रो. नरपतसिंह राठौड़ ने आगे बताया कि इसके अलावा बंगाल की खाड़ी की शाखा का मानसून उत्तर पूर्व भारत में अधिक सक्रिय होना है। मानसून का रुख उत्तर पश्चिम दिशा की ओर नहीं है, जिससे मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार ओर उत्तर प्रदेश में भी मानसून से पूर्व की बरसात नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें –

Good News : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड 1963 पटवारियों की करेगा सीधी भर्ती, वित्तीय मंजूरी मिली

25 जून के आस-पास मानसून हो सकता है सक्रिय

प्रो. राठौड़ के अनुसार आगे परिस्थितियां अनुकूल बनती हैं तो 25 जून के आस-पास गोडवार, मेवाड-वागड़ में मानसून सक्रिय हो सकता है। अगले दो-तीन दिन में मेवाड़-वागड़ में कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ बूंदा-बांदी के रूप में भी असर दिखा सकता है।

गर्मी का चल रहा दौर जारी रहेगा

इस बीच, क्षेत्र में गर्मी का चल रहा दौर जारी रहेगा। हालांकि बीते चार दिन से बांसवाड़ा शहर सहित जिले में दिन का तापमान 36-37 डिग्री और रात में औसत 25 डिग्री रहा है, लेकिन गर्मी व उमस से निजात नहीं मिल रही। इस बीच, बादल छाने के साथ चिपचिपी गर्मी सता रही है। प्री-मानसून की बारिश की संभावना पिछले एक सप्ताह से अरब सागरीय मानसून गुजरात पर पहुंचकर रुकने से नगण्य हो गई। हालांकि बुधवार को बहुत कम गति से बढ़कर यह खंभात की खाड़ी पार गुजरात के डांग, वलसाड़, नवसारी तथा भावनगर तक पहुंचा है।

Hindi News / Banswara / Monsoon Update : मानसून पर बड़ा अपडेट, झमाझम बारिश में अभी लगेगा एक सप्ताह

ट्रेंडिंग वीडियो