scriptरामगढ़ रेलवे स्टेशन पर एबीवीपी ने तोड़ी 24 घंटे की भूख हड़ताल | Ramgarh ABVP smashed a 24-hour hunger strike at the railway station | Patrika News
रामगढ़

रामगढ़ रेलवे स्टेशन पर एबीवीपी ने तोड़ी 24 घंटे की भूख हड़ताल

भूख हड़ताल संघ के जिला संचालक तिलक राज मंगलम द्वारा जूस पिला कर समाप्त करवाया गया।

रामगढ़Nov 13, 2016 / 02:10 pm

इन्द्रेश गुप्ता

strike

strike

रामगढ़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने रामगढ़ रेलवे स्टेशन के समक्ष 24 घंटे का भूख हड़ताल समाप्त कर दी है। भूखहड़ताल आद्रा-बरकाकाना पैसेंजर ट्रेन की बोगी बढ़ाने की मांग को लेकर किया गया था। इसमें विश्वविद्यालय सह संयोजक राजेश ठाकुर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गौतम कुमार, नगर महामंत्री नितिश कुमार राम, पूर्व जिला संयोजक मनसू कुमार, सुजीत कुमार, संतोष कुशवाहा व धरम कुमार शामिल हुए।

जानकारी के अनुसार भूख हड़ताल संघ के जिला संचालक तिलक राज मंगलम द्वारा जूस पिला कर समाप्त करवाया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि एबीवीपी द्वारा जो मांग की गयी है वो पूर्ण रूप से वाजिब है। आए दिन आद्रा-बरकाकाना पैसेंजर ट्रेन में काफी भीड़ देखने को मिलती है।
 
इस ट्रेन के उपर काफी संख्या में ग्रामीण व विद्यार्थी सफर करते हैं। मंगलम ने कहा कि इस पर रेलवे को सकारात्मक रवैया दिखाने की जरूरत है। यदि ऐसा नहीं हुआ तो एबीवीपी पुन: आंदोलन करने को बाध्य होगी। इस मौके पर दीपक गुप्ता, पृथ्वी राज चौहान, छोटन सिंह, छोटू वर्मा, दीपक मिश्रा, पप्पु सिंह, ओमप्रकाश कुशवाहा, धनंजय कुमार पुटूस, मणिशंकर, नमिता, ममता, पिंकी, गौतम कुमर समेत अनेक छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Hindi News/ Ramgarh / रामगढ़ रेलवे स्टेशन पर एबीवीपी ने तोड़ी 24 घंटे की भूख हड़ताल

ट्रेंडिंग वीडियो