scriptतीर्थयात्रा से लौट रही महिला की ट्रेन से गिरकर हुई मौत | janjgir : Woman returning from the pilgrimage deaths fell by train | Patrika News
जांजगीर चंपा

तीर्थयात्रा से लौट रही महिला की ट्रेन से गिरकर हुई मौत

कोलकाता व गंगासागर से मकर स्नान कर अपने शहर लौट रही नागपुर की एक महिला
की जांजगीर-नैला स्टेशन के आसपास ट्रेन से गिर गई। वह महिला अपने सहयोगियों
के साथ ट्रेन में यात्रा कर रही थी।

जांजगीर चंपाJan 22, 2016 / 11:40 am

Piyushkant Chaturvedi

deaths fell by train

Woman returning from the pilgrimage deaths fell by train

जांजगीर-चांपा .कोलकाता व गंगासागर से मकर स्नान कर अपने शहर लौट रही नागपुर की एक महिला की जांजगीर-नैला स्टेशन के आसपास ट्रेन से गिर गई। वह महिला अपने सहयोगियों के साथ ट्रेन में यात्रा कर रही थी। घटना की सूचना मिलते ही स्टेशन पर उतरी उसकी सहयोगी महिलाओं ने संजीवनी एक्सप्रेस की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, नागपुर की कुछ महिलाओं का जत्था मकर स्नान के लिए कोलकाता व गंगासागर गया हुआ था। मकर स्नान करने के बाद सभी महिलाएं किसी सुपरफास्ट ट्रेन से अपने शहर नागपुर लौट रही थी। जांजगीर-नैला स्टेशन के समीप महिलाओं के जत्थे में शामिल नागपुर के रामेश्वरी टोली रिंग रोड के पास रहने वाले सविता लोण्डे (40) पति प्रकाश लोण्डे बाथरूम जाने के लिए कोच से निकली थी, तभी बाथरूम से सटे गेट पर उसका पांव फिसल गया और वह सीधे ट्रेन के नीचे पटरी पर गिर गई।

जांजगीर-नैला स्टेशन पर ट्रेन जब रुकी, तब उसके जत्थे में शामिल अन्य महिलाओं को घटना की जानकारी मिली। इसके बाद सभी महिलाएं ट्रेन से उतरकर सीधे घटना स्थल पर पहुंच गई। वहां सविता लोण्डे गंभीर रूप से घायल होकर पटरी पर पड़ी थी। उसकी साथ महिलाओं ने स्थानीय लोगों के माध्यम से संजीवनी 108 को सूचित कर तत्काल मौके पर बुलाया और घायल महिला को सीधे जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने प्रारंभिक परीक्षण में ही सविता को मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद घटना की सूचना मृतका सविता की साथी महिलाओं ने उसके परिजनों को मोबाइल से दी। जिला अस्पताल में मौजूद महिलाओं ने अस्पताल प्रबंधन को बताया कि मृतका के परिजन नागपुर में ही निवास करते हैं, जिन्हें यहां आने में कम से कम 12 घंटे का समय लगेगा। पुलिस ने महिला के शव को जिला अस्पताल की मरच्यूरी में रखवा दिया है। अस्पताल के पुलिस स्टॉफ का कहना है कि परिजनों के यहां पहुंचने के बाद सविता के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

Hindi News/ Janjgir Champa / तीर्थयात्रा से लौट रही महिला की ट्रेन से गिरकर हुई मौत

ट्रेंडिंग वीडियो