scriptघने कोहरे ने मुश्किल किया ट्रेन का सफर, घंटों लेट चल रही हैं ये गाडिय़ां | Many Trains late because of dense fog | Patrika News
जबलपुर

घने कोहरे ने मुश्किल किया ट्रेन का सफर, घंटों लेट चल रही हैं ये गाडिय़ां

रेलवे हर साल कोहरे के चलते सैकड़ों टे्रनों को पूर्व में ही रद्द कर देता था, लेकिन इस साल एेसा नहीं किया गया है।

जबलपुरDec 03, 2016 / 01:46 pm

Abha Sen

train

train

जबलपुर। घने कोहरे ने टे्रनों की चाल बिगाड़ दी है। इससे दिल्ली-यूपी का सफर मुश्किल हो गया है। कोहरे का कहर सबसे ज्यादा अप दिशा की टे्रनों पर बरप रहा है। शुक्रवार को भी घंटों देर से चलीं टे्रनों ने यात्रियों को हलाकान किया। कोहरे के प्रकोप से टे्रनें बैलगाड़ी बन गई हैं। टे्रनें लेटलतीफी का रिकॉर्ड तोड़ रहीं हैं। कोहरे का प्रकोप जनवरी के अंत तक जारी रहने की सम्भावना है। कोहरे की चलते टे्रनों के समय पर चलने की कोई गारंटी नहीं है। रेलवे हर साल कोहरे के चलते सैकड़ों टे्रनों को पूर्व में ही रद्द कर देता था, लेकिन इस साल एेसा नहीं किया गया है।

श्रीधाम को किया रद्द, हंगामा 
नई दिल्ली से आने वाली 12191 डाउन श्रीधाम एक्सप्रेस सुबह साढ़े सात बजे यहां पहुंचती है। यह ट्रेन शुक्रवार को 16 घंटे देर से रात को जबलपुर पहुंची। इसके कारण यहां से शाम को साढ़े पांच बजे जाने वाली 12192 अप जबलपुर-नई दिल्ली श्रीधाम एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया। इस टे्रन के यात्री शाम को स्टेशन पहुंचे तो उन्हें पता चला कि टे्रन नहीं जाएगी। इससे बड़ी संख्या में नाराज यात्रियों ने हंगामा भी किया। उधर, नई दिल्ली से 3 दिसम्बर को रवाना होने वाली श्रीधाम एक्सप्रेस को भी रद्द कर दिया गया है। 




ये हैं घंटों लेट
पाटलिपुत्र एक्सप्रेस 2 घंटे 42 मिनट, इलाहबाद-इटारसी 5.48 घंटे, जबलपुर रीवा 46 मिनट, पटना पुणे 33 मिनट, चित्रकूट 5.30 मिनट, बरौनी गोंदिया 3.87 मिनट, कामायनी 56 मिनट तो चोपन कटनी पैसेंजर निर्धारित समय से लेट चल रही है।

-आज भी 16 घंटे देर से चल रही श्रीधाम एक्सप्रेस
-महाकोशल एक्सप्रेस 13 घंटे देर से
-अन्य ट्रेनें भी घंटों लेट


ऐसे रही स्थिति
12191 श्रीधाम एक्सप्रेस 16.00 घंटे
12296 संघमित्रा एक्सप्रेस 12.20 घंटे 
12190 महाकोशल एक्सप्रेस 11.00 घंटे
12122 संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 07.40 घंटे 
22182 गोंडवाना एक्सप्रेस 04.00 घंटे 
12182 दयोदय एक्सप्रेस 04.00 घंटे 
11448 शक्तिपुंज एक्सप्रेस 04.00 घंटे 
11094 महानगरी एक्सप्रेस 04.00 घंटे 
12150 पुणे सुपरफास्ट 02.30 घंटे 
15205 चित्रकूट एक्सप्रेस 03.30 घंटे 
13201 जनता एक्सप्रेस 05.20 घंटे 
12321 मुंबई मेल 05.20 घंटे 


अमरकंटक एक्सप्रेस का इंजन फेल
भोपाल से दुर्ग जाने वाली 12854 डाउन अमरकंटक एक्सप्रेस का गाडरवारा में इंजन फेल हो गया। इसके चलते एक घंटे से भी ज्यादा समय तक टे्रन मौके पर खड़ी रही। जानकारी के अनुसार अमरकंटक एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से एक घंटे देर से रात 8.10 बजे गाडरवारा पहुंची थी। यहां टे्रन का इंजन फेल हो गया। लगभग डेढ़ घंटे तक टे्रन वहां खडी रही। बाद में जब दूसरा इंजन पहुंचा तो टे्रन को आगें रवना किया गया। टे्रन उस समय आगे बढ़ पाई जब दूसरा इंजन लगाया गया। ट्रेन में सवार कांग्रेस नेता समर्थ अवस्थी सहित अन्य यात्री राजेन्द्र विश्वकर्मा ने बताया कि टे्रन पहले से ही एक घंटे लेट चल रही थी।

Hindi News/ Jabalpur / घने कोहरे ने मुश्किल किया ट्रेन का सफर, घंटों लेट चल रही हैं ये गाडिय़ां

ट्रेंडिंग वीडियो