bell-icon-header
विदेश

महिलाओं के खिलाफ हिंसा माना जाएगा आतंकवाद, नया कानून लाने की तैयारी

Violence Against Women Terrorism: ब्रिटेन में महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा पर लगाम लगाने के लिए अब सरकार सख्त कानून लाने की तैयारी कर रही है।

नई दिल्लीAug 19, 2024 / 09:14 am

Shaitan Prajapat

Violence Against Women Terrorism: ब्रिटेन में महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा पर लगाम लगाने के लिए अब सरकार सख्त कानून लाने की तैयारी कर रही है। नए प्रस्तावित कानूनों के मुताबिक महिलाओं के खिलाफ हिंसा को अब आतंकवाद के रूप में लिया जाएगा और उसी के मुताबिक सजा दी जाएगी। ब्रिटेन में पहली बार इस तरह के कानून बनाए जाएंगे।

ब्रिटेन में नया कानून लाने की तैयारी

ब्रिटेन की गृह सचिव यवेट कूपर ने महिलाओं और लड़कियों पर बढ़ती हिंसा के मामलों से निपटने के लिए मौजूदा कानून की खामियों की पहचान के लिए समीक्षा की जा रही है। इसके साथ ही पता लगाया जा रहा है कि महिलाओं के खिलाफ किस सोच के तहत हिंसा हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के खिलाफ ऑनलाइन और सड़कों पर बढ़ते अपराध रोकने में नाकाम रही है। इससे हमारे सामाजिक ताने-बाने को नुकसान हो रहा है। नए प्रस्तावित कानून के मुताबिक स्कूल के शिक्षकों को भी बताना होगा कि स्कूल में महिलाओं के खिलाफ नफरती सोच रखने वाले कौन-कौन लोग हैं।

एक साल में 10 लाख मामले दर्ज

ब्रिटेन के पुलिस प्रमुख ने हाल में कहा था कि देश में महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसा अत्यधिक बढ़ गई है। पुलिस इसे आतंकवाद के खतरे के तौर पर देख रही है। ‘नेशनल पुलिस चीफ्स काउंसिल’ और ‘कॉलेज ऑफ पुलिसिंग’ की ओर से तैयार की गई एक रिपोर्ट के अनुसार ब्रिटेन की पुलिस ने 2022 से 2023 के बीच महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसक अपराधों के 10 लाख से अधिक मामले दर्ज किए गए। यह कुल अपराधों का पांचवा हिस्सा है।
यह भी पढ़ें

PPF भी बन सकता है आपके बुढ़ापे का सहारा, जानिए कैसे बना सकते है 1-2 करोड़ का फंड


यह भी पढ़ें

Rahul Gandhi Indian citizenship: क्या राहुल गांधी की नागरिकता हो जाएगी खत्म!, जानिए गृह मंत्रालय के नियम


यह भी पढ़ें

Gold Price: सोने की कीमतों में ऐतिहासिक उछाल, पहली बार 2500 डॉलर के पार पहुंचा गोल्ड


Hindi News / world / महिलाओं के खिलाफ हिंसा माना जाएगा आतंकवाद, नया कानून लाने की तैयारी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.