विदेश

US Presidential Elections 2024: बाइडेन या ट्रंप…कौन जीत रहा अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव? चौंका देगी ये सर्वे रिपोर्ट

US Presidential Elections 2024: अमेरिका के पंजीकृत मतदाताओं ने ट्रम्प को 43% वोट दिए हैं। वोटर्स का कहना है कि वो कई सालों से तेजी से बढ़ती उपभोक्ता कीमतों से परेशान हैं। हालांकि हाल के महीनों में मुद्रास्फीति काफी धीमी हो गई है और दो सालों से ज्यादा समय से बेरोजगारी दर 4% से नीचे रही है।

नई दिल्लीJun 26, 2024 / 04:12 pm

Jyoti Sharma

forefront in race to become President between Joe Biden And Donad Trump

US Presidential Elections 2024: इस साल 5 नवंबर को अमेरिका के राष्ट्रपति का चुनाव है। इस दिन तय हो जाएगा कि अमेरिका की सत्ता की बागडोर कौन संभालेगा… वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) या फिर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप? लेकिन इस फाइनल चुनाव से पहले इन दोनों की चुनावी स्थिति को बताते हुए एक सर्वे रिपोर्ट जारी हुई है। जिसमें कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। 

बाज़ी मारते दिख रहे डोनाल्ड ट्रंप!

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक अमेरिकी मतदाता रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) को अर्थव्यवस्था के लिए बेहतर उम्मीदवार मान रहे हैं। अमेरिका के पंजीकृत मतदाताओं ने ट्रम्प को 43% वोट दिए हैं। वोटर्स का कहना है कि वो कई सालों से तेजी से बढ़ती उपभोक्ता कीमतों से परेशान हैं। (US Presidential Elections 2024) हालांकि हाल के महीनों में मुद्रास्फीति काफी धीमी हो गई है और दो सालों से ज्यादा समय से बेरोजगारी दर 4% से नीचे रही है।
वहीं अप्रवासन (Immigration) के मुद्दे पर भी डोनाल़्ड ट्रंप अमेरिकी जनता की पहली पसंद बने हुए हैं। इस मुद्दे पर ट्रंप को 44% से 31% तक वोट मिले। बता दें कि 2022 में देश में आप्रवासियों की संख्या 13.9% थी। जो एक सदी से भी ज्यादा समय में सबसे ज्यादा है। ट्रंप अक्सर देश में अवैध रूप से रह रहे अप्रवासियों को निशाने पर लेते रहते हैं। वहीं विदेशी संघर्षों और आतंकवाद पर 40% से 35% लोगों ने ट्रम्प का पक्ष लिया है।
सोर्स- रॉयटर्स/इप्सोस

इन मुद्दों पर ट्रंप पर भारी बाइडेन

वहीं अमेरिका के लोकतंत्र के संरक्षण पर लोगों ने ट्रंप के ऊपर बाइडेन (Joe Biden) को अपनी पहली पसंद बताया है। हालांकि इस मुद्दे पर बाइडेन की पसंद में कुछ ही इजाफा हुआ है। जो 36% से सिर्फ 37% हुई है। जो उनके राष्ट्रपति पद के लिए सबसे कम रीडिंग थी। हालांकि हमास के खिलाफ इजरायल के युद्ध के समर्थन में उनकी पार्टी के भीतर अस्वीकृति हो आई है। वहीं राजनीतिक उग्रवाद और लोकतंत्र के लिए खतरों का जवाब देने में बाइडेन को ट्रम्प पर बढ़त मिली है उन्हें इस मुद्देे पर 39% से 33% तक वोट मिले हैं। स्वास्थ्य सेवा नीति पर भी बाइडेन को ट्रंप पर बढ़त हासिल है जो 40% से 29% तक के वोटों में दिखाई दे रही है। 
बता दें कि ये सर्वे अमेरिका में ऑनलाइन करवाया गया था। जिसे अंतर्राष्ट्रीय न्यूज एजेंसी रॉयटर्स/इप्सोस पोलने कराया था। इसमें 856 पंजीकृत मतदाताओं सहित 1,019 अमेरिकी वयस्कों का मतदान शामिल है। 

ये भी पढ़ें- डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, भारतीयों समेत विदेशी छात्रों को मिलेगी अमेरिकी नागरिकता

Hindi News / world / US Presidential Elections 2024: बाइडेन या ट्रंप…कौन जीत रहा अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव? चौंका देगी ये सर्वे रिपोर्ट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.