पुतिन हैं खिलाफ
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शुरू से ही यूक्रेन के नाटो में शामिल होने के खिलाफ रहे हैं। नाटो 32 देशों का एक ऐसा ग्रुप है जिसमें 30 यूरोपीय देश और 2 नॉर्थ अमेरिकी देश शामिल हैं। नाटो के सभी मेंबर देश सैन्य मामलों में एक-दूसरे की मदद करते हैं। इसका सबसे ज़्यादा फायदा नाटो में शामिल छोटे देशों को मिलता है। इसी वजह से यूक्रेन नाटो में शामिल होना चाहता है जिससे उसे रूस से खतरा न रहे। पर पुतिन यूक्रेन के नाटो में शामिल होने को रूस के लिए खतरा मानते हैं क्योंकि रूस और यूक्रेन की बॉर्डर जुड़ती है और अगर यूक्रेन नाटो में शामिल होता है तो उसकी बॉर्डर पर नाटो की सेना तैनात हो जाएगी और पुतिन उसे रूस के लिए सही नहीं मानते। इसी वजह से पुतिन यूक्रेन के नाटो का सदस्य बनने के खिलाफ हैं।
यह भी पढ़ें