scriptयूक्रेन ने रूस पर किया ड्रोन अटैक, 6 लोगों की मौत और 35 घायल | Ukraine drone attack on Belgorod region of Russia kills 6 and injures 35 | Patrika News
विदेश

यूक्रेन ने रूस पर किया ड्रोन अटैक, 6 लोगों की मौत और 35 घायल

Russia-Ukraine War: रूस के यूक्रेन पर हमलों के बीच अब यूक्रेन ने रूस पर हमला किया है। यूक्रेन ने रूस के बेलगोरोड शहर पर ड्रोन अटैक किया है।

नई दिल्लीMay 06, 2024 / 06:09 pm

Tanay Mishra

Ukraine drone attack on Russia

Ukraine drone attack on Russia

रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच चल रहे युद्ध को 2 साल से भी ज़्यादा समय हो चुका है। 24 फरवरी 2022 को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के आदेश पर रूस की सेना ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध शुरू कर दिया था। रूस की सेना के हमलों से अब तक यूक्रेन में भारी तबाही मच चुकी है। इस युद्ध की वजह से कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और उससे भी ज़्यादा लोग घायल हो चुके हैं। पर लगातार मिल रही इंटरनेशनल हेल्प की बदौलत यूक्रेनी सेना अभी भी डटकर रूस की सेना का सामना कर रही है। यूक्रेनी सेना कई इलाकों से रूस की सेना को खदेड़ चुकी है। साथ ही समय-समय पर रूस पर हमले भी कर रही है। आज, 6 मई को यूक्रेन ने जल्द सुबह रूस पर हवाई हमला किया।

बेलगोरोड पर यूक्रेन ने किया ड्रोन अटैक

आज जल्द सुबह यूक्रेनी सेना ने रूस के बेलगोरोड (Belgorod) शहर पर ड्रोन अटैक किया। इस हमले में 6 लोगों की मौत हो गई और 35 लोग घायल हो गए। बेलगोरोड के गवर्नर व्याचेस्लाव ग्लादकोव (Vyacheslav Gladkov) ने इस बात की पुष्टि की। यह हमला बेलगोरोड में वर्कर्स के व्हीकल्स पर हुआ।

बेलगोरोड बना कई हमलों का शिकार

बेलगोरोड पिछले कुछ महीनों में कई यूक्रेनी हमलों का शिकार बना है। यूक्रेनी सेना ने मिसाइल्स और ड्रोन्स से बेलगोरोड पर कई हमले किए हैं और आज किया हमला पिछले कई हफ्तों में हुआ सबसे भीषण हमला था।

यह भी पढ़ें

इज़रायली पीएम नेतन्याहू ने किया साफ, शर्तें मानकर युद्ध नहीं होगा खत्म


Hindi News/ world / यूक्रेन ने रूस पर किया ड्रोन अटैक, 6 लोगों की मौत और 35 घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो