bell-icon-header
विदेश

यूएई ने नए नक्शे के ज़रिए PoK को बताया भारत का अभिन्न हिस्सा, पाकिस्तान को दिया झटका

UAE Releases New Map Of India: यूएई ने हाल ही में भारत का नया नक्शा शेयर किया है। इस नक्शे से पकिस्तान को झटका लग सकता है।

Sep 15, 2023 / 12:36 pm

Tanay Mishra

UAE shares new map of India with PoK as integral part of it

PoK (पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर) हमेशा से ही भारत (India) और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच विवाद का विषय रहा है। बाकी कश्मीर की ही तरह पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर भी भारत का अभिन्न अंग है, पर पाकिस्तान इस पर अपना अवैध दावा करता है। इस मुद्दे पर दुनिया के ज़्यादातर देश भी भारत के समर्थन में रहते हैं। हालांकि कुछ देश इस मुद्दे पर पाकिस्तान का भी समर्थन कर चुके हैं। हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात – यूएई (United Arab Emirates – UAE) ने भारत का नया नक्शा जारी किया है। इस नक्शे में PoK को भारत का अभिन्न अंग बताया गया है।


उप-प्रधानमंत्री सैफ बिन जायद अल नाहयान ने शेयर किया नक्शा

कुछ दिन पहले ही यूएई के उप-प्रधानमंत्री सैफ बिन जायद अल नाहयान ने दिल्ली में हुए G20 शिखर सम्मेलन का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में भारत-मध्य पूर्व-यूरोप इकोनॉमिक कॉरीडोर को दिखाया गया है। इस वीडियो में भारत का नक्शा भी दिखाया गया है, जिसमें पूरे कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग दिखाया गया है। इसमें PoK भी शामिल है।

https://twitter.com/SaifBZayed/status/1700579597635436831?ref_src=twsrc%5Etfw


पाकिस्तान को झटका

लंबे समय से यूएई को पाकिस्तान का करीबी दोस्त माना जाता रहा है। पर उसकी तरफ से PoK को भारत का अभिन्न अंग बताना पाकिस्तान के लिए एक झटका है।

यह भी पढ़ें

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बेटे हंटर बाइडन अवैध बंदूक रखने के मामले में दोषी करार, बढ़ सकती हैं मुश्किलें



Hindi News / world / यूएई ने नए नक्शे के ज़रिए PoK को बताया भारत का अभिन्न हिस्सा, पाकिस्तान को दिया झटका

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.