scriptदो नकाबपोश हमलावरों ने तुर्की में चर्च पर किया हमला, 1 शख्स की मौत | Two masked gunmen shot one person dead in Istanbul | Patrika News
विदेश

दो नकाबपोश हमलावरों ने तुर्की में चर्च पर किया हमला, 1 शख्स की मौत

Attack On Church In Istanbul: रविवार को तुर्की में दो हमलावरों ने एक चर्च पर हमला कर दिया। इस हमले में एक शख्स ने अपनी जान गंवा दी।

Jan 29, 2024 / 01:03 pm

Tanay Mishra

church_attack_in_istanbul.jpg

Church attack in Istanbul

तुर्की (Turkey) में रविवार को दो अज्ञात हमलावरों ने एक चर्च को निशाना बनाया। यह घटना तुर्की की राजधानी इस्तांबुल (Istanbul) में हुई। दरअसल रविवार की सुबह लोकल समयानुसार करीब 11 बजकर 40 मिनट पर दो अज्ञात नकाबपोश हमलावरों ने इस्तांबुल में एक इटालियन चर्च पर गोलीबारी कर दी। यह हमला इस्तांबुल के यूरोपीय हिस्से में सरियेर जिले के सांता मारिया चर्च पर हुआ। यह हमला उस समय हुआ जब चर्च में रविवार की धार्मिक सभा चल रही थी।


1 शख्स की गोली लगने से मौत

तुर्की में इस्तांबुल के यूरोपीय हिस्से में सरियेर जिले के सांता मारिया चर्च पर गोलीबारी की वजह से 1 शख्स की मौत हो गई। इस बात की जानकारी तुर्की के आंतर‍िक मंत्री अली येरलिकाया ने दी।

https://twitter.com/ANI/status/1751689137575596198?ref_src=twsrc%5Etfw


हमलावर हुए फरार

गोलीबारी की घटना को अंजाम देने के बाद दोनों नकाबपोश हमलावर मौके से फरार हो गए।

चर्च के बाहर हुई पुलिस की तैनाती

सांता मारिया चर्च पर गोलीबारी की घटना के बाद चर्च के बाहर पुलिस की तैनाती हो गई।

हमलावरों की तलाश जारी

पुलिस ने दोनों नकाबपोश हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है और यह तलाश अभी जारी है। तुर्की के आंतर‍िक मंत्री अली येरलिकाया ने इस बात की भी जानकारी दी कि इस पूरे मामले की बड़े लेवल पर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें

क्या भारत से संबंध सुधारना चाहता है चीन? 15 महीने बाद हो रही है एक बड़ा फैसला लेने की तैयारी






Hindi News/ world / दो नकाबपोश हमलावरों ने तुर्की में चर्च पर किया हमला, 1 शख्स की मौत

ट्रेंडिंग वीडियो