4 हाथ, 3 पैर वाले जुड़वां बच्चों का मामला आया सामने, डॉक्टर्स तक हैरान
बच्चों को देखकर तो एक बार डॉक्टर्स भी हैरान रह गए। डॉक्टर्स ने इन्हें ‘इस्चिओपैगस ट्राइपस का केस कहा है। ये करीब 20 लाख घटनाओं में से एक माना गया है। इनमें ऐसा ही कुछ जुड़वां बच्चों को रखा गया है। इस तरह की विकृति से जन्म लेने वाले बच्चों को ‘स्पाइडर ट्विन्स’ भी कहा जाता है।
इंडोनेशिया (Indonesia) में ऐसे जुड़वा बच्चों का अनोखा मामला सामने आया है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। इन बच्चों के 4 हाथ, तीन पैर और साझा (एक) जननांग हैं। ये बच्चे ऊपरी धड़ के बजाय अपने शरीर के निचले आधे हिस्से से जुड़े हुए हैं। बच्चों को देखकर तो एक बार डॉक्टर्स भी हैरान रह गए। डॉक्टर्स ने इन्हें ‘इस्चिओपैगस ट्राइपस का (Ischiopagus Triceps) केस कहा है। ये करीब 20 लाख घटनाओं में से एक माना गया है। इनमें ऐसा ही कुछ जुड़वां बच्चों को रखा गया है। इस तरह की विकृति से जन्म लेने वाले बच्चों को ‘स्पाइडर ट्विन्स’ (Spider Twins) भी कहा जाता है।
अमेरिकन जर्नल ऑफ रिपोर्ट्स की दी गई रिपोर्ट में इस मामले की जिक्र है। रिपोर्ट के मुताबिक 4 हाथ, 3 पैर वाले इन जुड़वा बच्चों का जन्म साल 2018 में इंडोनेशिया में हुआ था लेकिन ये रिपोर्ट अब छापी गई है। इस केस के जानकारों ने कहा है कि इस तरह के मामलों में सर्जरी भी बेहद कठिन होती है।
3 साल तक सिर्फ लेटे ही रहे बच्चे
डॉक्टर्स का कहना है कि इस तरह के 60 प्रतिशत से ज्यादा मामलों में, जुड़वा बच्चों में से एक की मौत हो जाती है या फिर वो मृत पैदा होता है।लेकिन ये दोनों बच्चे जिंदा हैं। हैरानी की बात ये है कि 2018 में अपने जन्म से लेकर 3 सालों तक इन जुड़वा बच्चों ने कभी बैठना ही नहीं सीखा, क्यों तक ये बच्चे लेटे ही रहे। इसके बाद डॉक्टर्स ने बच्चों के तीसरे पैर को काट दिया और उनके कूल्हों और पैरों को स्थिर कर दिया ताकि दोनों बच्चे आराम से सीधे बैठ सके। इस सर्जरी को हुए 3 महीने हो गए हैं। इस केस की समीक्षा के बाद पता चला है कि दोनों बच्चे स्वस्थ हैं।
साझा जननांग होने से मुश्किल है सर्जरी
हालांकि इन बच्चों को शरीर से अलग नहीं किया गया है। क्यों साझा जननांग होने से इस सर्जरी काफी मुश्किल है। डॉक्टर्स का कहना है कि ऐसी स्थिति में इनके शरीर को अलग करने से इनमें से एक बच्चे की मौत भी हो सकती है।
बच्चों की स्थिति में जन्म के कारण को बताते हुए डॉक्टर्स ने कहा कि इस तरह का जन्म तब होता है जब जन्मजात जन्म दोष के चलते भ्रूण आंशिक रूप से अलग होकर दो लोगों में बदल जाता है। जबकि शिशु इस भ्रूण से विकसित होते हैं और वे शारीरिक रूप से जुड़े रहते हैं।
Hindi News/ world / 4 हाथ, 3 पैर वाले जुड़वां बच्चों का मामला आया सामने, डॉक्टर्स तक हैरान