bell-icon-header
विदेश

Toyota का बड़ा फैसला, टायफून के खतरे की वजह से जापान में प्रोडक्शन बंद

Toyota’s Big Decision: टोयोटा ने हाल ही में एक बड़ा फैसला लिया है। कंपनी जापान में अपनी सभी फैक्ट्रियों में प्रोडक्शन बंद कर रही है।

नई दिल्लीAug 28, 2024 / 01:09 pm

Tanay Mishra

Toyota suspending production at all its factories in Japan

टोयोटा (Toyota) जापान बेस्ड कार निर्माता कंपनी है, जो दुनियाभर में सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनियों में से एक है। टोयोटा की गाड़ियों को कई देशों की सड़कों पर देखा जा सकता है। सेल्स के मामले में टोयोटा के आंकड़े हमेशा ही बेहतरीन रहते हैं। इसकी बड़ी वजह है कंपनी का प्रोडक्शन। प्रोडक्शन के मामले में भी टोयोटा के आंकड़े काफी अच्छे हैं। लेकिन अब कंपनी ने प्रोडक्शन से जुड़ा एक बड़ा फैसला लिया है।

जापान में प्रोडक्शन बंद

टोयोटा ने जापान में प्रोडक्शन बंद करने का फैसला लिया है। जापान में टोयोटा की सभी फैक्ट्रियों में कारों का प्रोडक्शन बंद किया जा रहा है।

क्या है फैसले की वजह?

दरअसल जापान में टायफून का खतरा मंडरा रहा है और जल्द ही इसके आने से देश में मौसम का मिजाज़ बिगड़ सकता है। इसी खतरे को देखते हुए कंपनी ने जापान में अपनी सभी फैक्ट्रियों में कारों का प्रोडक्शन बंद करने का फैसला लिया है।

संबंधित विषय:

Hindi News / world / Toyota का बड़ा फैसला, टायफून के खतरे की वजह से जापान में प्रोडक्शन बंद

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.